मेडिकल काउंसिल का रविवार को इलेक्शन
अमरावती में 2600 डॉक्टर्स डाल सकेंगे वोट

* अमरावती के डॉ. वसंत लुंगे चुनावी रेस में
अमरावती/ नागपुर/ दि.21- महाराष्ट्र राज्य चिकित्सा परिषद अर्थात मेडिकल काउंसिल के 10 वर्षो बाद होने जा रहे चुनाव हेतु यहां शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डफरीन अस्पताल परिसर में तैयारी की जा रही है. 9 सदस्यों के चुनाव हेतु पूरे राज्य में 60 प्रत्याशी मैदान में हैं. अमरावती मंडल को अधिकृत सूत्रों ने बताया कि चिकित्सा जगत के लिए तत्पर अमरावती के डॉ. वसंत लुंगे भी उम्मीदवार है. वे पहले भी चिकित्सकों की राज्य और राष्ट्रीय संगठन के उपाध्यक्ष सहित विविध पद भूषित कर चुके हैं.
अमरावती में लगभग 2600 वोटर्स रहने की जानकारी देते हुए बताया गया कि मेडिकल काउंसिल पर 9 सदस्य चुने जाने है. 9 सदस्य सरकार मनोनीत करती है. इस बार सरकार ने चुनाव फाइनल रहने की घोषणा पहले ही कर दी है. अर्थात अगली बार से चुनाव न होकर सभी सदस्यों का मेडिकल काउंसिल पर सीधे मनोनयन होगा. राज्य में चिकित्सा सेवा और शिक्षा के संदर्भ में मेडिकल काउंसिल की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. वहीं नीति निर्धारण और विविध बातों से संबंधित निर्णय करती है. अधिकृत सूत्रों ने बताया कि मेडिकल काउंसिल का चुनाव रहने पर भी चिकित्सा जगत में विशेष उत्साह दिखाई नहीं दे रहा. आगामी रविवार 26 अप्रैल को जीएमसी में बनाए गये कक्ष में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे दौरान वोटिंग होगा. नागपुर में करीब 8 हजार चिकित्सक वोट डाल सकेंगे.





