दर्यापुर में दिनदहाडे घरफोडी करनेवाली महिला गिरफ्तार
सोने के आभूषण खरीदने वाले को भी लिया कब्जे में

* ग्रामीण अपराध शाखा की कार्रवाई
* 4.76 लाख रुपए का माल जब्त, दोनों आरोपी अमरावती के रहनेवाले
अमरावती /दि.21- दर्यापुर के बंद मकान को निशाना बनाकर लाखो रुपए की घरफोडी करनेवाली अमरावती की एक 45 वर्षीय महिला औप उससे चोरी के आभूषण खरीदने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कुल 4 लाख 76 हजार 840 रुपए का माल जब्त किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम सादीया नगर निवासी सीमा परवीन (45) और लक्ष्मीनगर निवासी विवेक यादवराव कुंबलकर (40) है.
जानकारी के मुताबिक 9 अप्रैल को दर्यापुर के गायत्री नगर निवासी प्रतापसिंग रुपसिंग तंवर (65) ने दर्यापुर थाने में दर्ज की शिकायत के मुताबिक वह घटनावाले दिन सुबह 11 बजे ड्रीमलैंड गए थे. घर को ताला लगा देख किसी ने घर का ताला तोडकर सोने के आभूषण चुरा लिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस प्रकरण में ग्रामीण अपराध शाखा के निरीक्षक किरण वानखडे के नेतृत्व में मूलचंद भांबुरकर का दल भी समांतर जांच कर रहा था. इस दल को गोपनिय जानकारी मिली कि इस प्रकरण में पुलिस रिकार्ड पर रही अमरावती के सीमा परवीन ने अंजाम दिया है. एलसीबी के दल ने उसे तत्काल सादीया नगर घर से कब्जे में लेकर पूछताछ की तब उसने चोरी की कबूली दी और बताया कि चोरी के आभूषण उसने अमरावती के ही लक्ष्मीनगर में रहनेवाले विवेक कुंबलवार को बेचे है. इस आधार पर पुलिस ने विवेक को कब्जे में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि माल लेने के बाद बिमारी के चलते उसने यह आभूषण अमरावती सराफा बाजार में बेच दिए है. पुलिस ने विवेक के कहे मुताबिक सराफा बाजार से 34 ग्राम 60 मिली आभूषण जब्त कर लिए. जिसकी कींमत 4 लाख 76 हजार 840 रुपए है. दोनों आरोपियों को दर्यापुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है. मामले की जांच दर्यापुर पुलिस आगे कर रही है.





