अंबापेठ राजस्थानी महिला मंडल ने किया शरबत का वितरण
भीषण गर्मी में राहगिरों को दी राहत

* राजकमल चौक, जयस्तंभ चौक और बस स्टैंड पर हुआ आयोजन
अमरावती/दि.23– भीषण गर्मी से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए अंबापेठ राजस्थानी महिला मंडल द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था. यह सेवाकार्य शहर के राजकमल चौक, जयस्तंभ चौक और बस स्टैंड परिसर में संपन्न हुआ.
बडी संख्या में लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दी गई. इस कार्यक्रम के तहत ट्रैफिक पुलिस कर्मियों, सब्जी एवं फल विक्रेता, बस चालक व वाहक, यात्री और राहगिरों को शरबत वितरीत किया गया. भीषण गर्मी में लोगों को शरबत पिलाया गया, तो उनके चेहरों पर राहत और संतोष की झलक साफ नजर आयी. शरबत वितरण के दौरान वातावरण काफी आत्मियता रहा. लोगों ने मंडल के इस सेवाकार्य की प्रशंसा करते हुए मंडल सदस्यों को धन्यवाद दिया तथा आशीर्वाद भी प्रदान किया. कार्यक्रम का आयोजन मंडल की अध्यक्षा संगीता मालानी के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान कार्यकारिणी सदस्य संगीता गट्टाणी, विद्या व्यास, सपना खंडेलवाल की विशेष भूमिका रही. वहीं मंडल सदस्य नेतल नावंदर, अंकिता नावंदर, कल्पना मूंदडा, स्वाती राठी, पूजा राठी, सीमा सोमानी, कल्पना हेडा एवं वर्षा जालान ने की. सक्रिय योगदान देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया. मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि, भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और सेवाकार्य निरंतर किये जाएंगे. नागरिकों ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए अंबापेठ राजस्थानी महिला मंडल की सराहना की.





