पणन मंत्री जयकुमार रावल की घोषणा का स्वागत

फसल मंडी में एक साथ पांच वर्ष का लाइसेंस

* व्यापारी, अडते खुश
* दुकान के नवनिर्माण का भी केवल देना होगा आवेदन
अमरावती/ दि.22- प्रदेश के पणन मंत्री जयकुमार रावल ने फसल मंडी में अब प्रतिवर्ष की बजाय एकसाथ पांच वर्ष की लाइसेंस जारी करने की घोषणा कर दी हैं. जिससे फसल मंडी के व्यापारियों और अडते में हर्ष देखा जा रहा हैं. व्यापारियों ने रावल की घोषणा का स्वागत करते हुए इससे बडी राहत मिलने की बात अमरावती मंडल से चर्चा करते हुए की. उल्लेखनीय हैं कि मंत्री महोदय ने मंगलवार को नागपुर दौरे के समय उपरोक्त घोषणा करते हुए एक और प्रमुख विषय पर व्यापारियों को राहत देेने की कोशिश की हैं. मंत्री महोदय ने मंडी स्थित दुकानों के अपग्रेडेशन के लिए एपीएमसी में मात्र आवेदन करने के साथ 7 दिनों पश्चात सम्मति मान कर कार्यारंभ कर देने की भी बात कहीं. इसका भी फसल मंडी के सभी व्यापारी स्वागत कर रहे हैं. उनका कहना है कि अभी तो ऐसी स्थिति है कि शटर भी बदलना है तो एपीएमसी प्रशासन की अनुमति लेना पडता हैं. जिसमें नाहक वक्त जाया होता हैं. काम प्रलंबित होता है.
प्रतिवर्ष नवीनीकरण
महाराष्ट्र की सभी एपीएमसी में अभी लागू व्यवस्था के अनुसार व्यापारियों को किसानों का माल खरीदने के लिए लाइसेंस लेना होता है और उसे प्रतिवर्ष नवीनीकरण करना होता हैं. अब मंत्री महोदय ने पांच वर्ष का लाइसेंस एकसाथ जारी करने की व्यवस्था का एलान कर दिया हैं. यह ऐलान बडा माना जा रहा हैं. प्रत्येक वर्ष लाइसेंस नवीनीकरण के लिए सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं. लाखों की सालवंसी पेश करनी होती हैं. अब एक बार लाइसेंस अपडेट हो गया तो पांच वर्ष की फिक्र मिटेगी.
* बडा अच्छा निर्णय
फसल मंडी के प्रमुख व्यापारी रजनीश केडिया ने कहा कि पणन मंत्री जयकुमार रावल द्बारा की गई घोषणा का वे स्वागत करते हैं. यह बडा अच्छा निर्णय हैं. सभी व्यापारियों के लिए सुविधा जनक हो जाएगा. अभी कागजाद जमा करने के साथ बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पडते हैं. उससे पांच वर्ष के लाइसेंस से मुक्ति मिल जाएगी. सरकार का दुकानों के नवनिर्माण संबंधी फैसले का भी व्यापारी वर्ग निश्चित ही स्वागत करेगा. सरकार ने व्यवस्था दी है कि एपीएमसी प्रशासन को दुकान के नवनिर्माण या किसी प्रकार की मरम्मत के बारे में आवेदन कर अनुमति मांगी जा सकेगी. सप्ताहभर में अनुमति पर निर्णय नहीं हुआ तो उसे सम्मति मानकर दूकानदार काम आरंभ कर सकेंगे. रजनीश केडिया ने इस फैसले को भी स्वागतयोग्य बताया.
* बहुत ही अच्छा डिसीजन
मंडी के रोहित अग्रवाल ने भी पणन मंत्री जयकुमार रावल की घोषणा का स्वागत किया. उन्होंंने इसे व्यापारी वर्ग के बडे हित में किया गया बहुत ही अच्छा डिसीजन बताया. अग्रवाल ने कहा कि अभी तो प्रतिवर्ष लाइसेंस अपडेट करने में कागज जमा करते, सालवन्सी का भुगतान करते व्यापारियों को दफ्तरो के चक्कर काटने पडते हैं. उससे काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा. एक बार अनुज्ञप्ति अपडेट हो गई तो पांच वर्ष की फिक्र दूर हो जाएगी. व्यापारी अपना पूरा ध्यान कारोबार पर केंद्रीत कर सकेंगे                                                * सरकार और व्यापारी दोनों का वर्क कम हुआ
फसलमंडी के प्रमुख व्यापारी और पूर्व संचालक सतीश अटल ने मंत्री महोदय की घोषणा का स्वागत कर कहा कि लाईसेंस रिनिवल हर साल की नियमित प्रक्रिया हैं. उसमें पांच वर्ष की अवधी दिए जाने से प्रशसन और व्यापारी दोनों का वर्क कम हुआ हैं. निश्चित ही स्वागतयोग्य कदम और निर्णय हैं. अन्यथा प्रतिवर्ष मार्च माह में रिनिवल के लिए सालवंसी हेतु कार्यालयों केे चक्कर काटने पडते. मंत्री महोदय जयकुमार रावल ऐसे स्वागतयोग्य डिसीजन के लिए बधाई के पात्र हैं.

Back to top button