महिला को फोन कर जान से मारने की धमकी

मामला दर्ज, फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.22 – फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 52 वर्षीय महिला को सतीश कांबले नामक युवक ने कोर्ट में झूठी गवाही देने के लिए कहा. अन्यथा जान से मारने की धमकी दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली शिकायतकर्ता महिला ने आरोप किया है कि, 20 अप्रैल की रात 9.30 बजे के दौरान वह घर पर थी, तब उसके मोबाइल पर 9209469231 क्रमांक से मिस्कॉल आया था. लेकिन उसे मोबाइल की ज्यादा जानकारी न रहने के कारण उसकी बेटी के घर आने पर संबंधित को फोन लगाकर पूछताछ की, तब सामने से कहा गया कि, वह सतीश धनंजय कांबले बोल रहा है. उसने शिकायतकर्ता महिला को कहा कि, उसकी बेटी की 24 अप्रैल को अक्षय लांडे प्रकरण में कोर्ट में गवाही है. उसकी जमानत तो होगी ही तुम केस पीछे लो अथवा झूठी गवाही दो, अन्यथा अपना ध्यान रखने की धमकी दी गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध सतीश कांबले के खिलाफ बीएनएस की धारा 232 के तहत मामला दर्ज किया है.

Back to top button