बाइक की आमने-सामने भिडंत में दो लोगों की मौत

कलंब से नागपुर मार्ग के सातेफल के फाटा के पास की घटना

कलंब/दि.23 – कलंब से नागपुर मार्ग के वर्धा नदी के तट पर सातेफल फाटा के पास बुधवार 22 अप्रैल को दोपहर 3 बजे के दौरान दो मोटर साइकिल की आमने-सामने भिडंत हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे में मृतकों के नाम दोनोडा ग्राम निवासी संजय वेटे (43) और रोहनी ग्राम निवासी गजानन चौधरी है.
जानकारी के मुताबिक गजानन चौधरी यह अपने एक्टिवा मोपेड से कलंब से रोहणी की तरफ जा रहा था. तब सामने से आने वाले संजय वेटे की मोटर साइकिल से उसकी जोरदार भिडंत हो गई. इस दुर्घटना में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गये. नागरिकों की सहायता से उन्हें तत्काल भीडी के अस्पताल में भर्ती किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वर्धा रेफर किया गया. जहां संजय वेटे और गजानन चौधरी को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. संजय वेटे वह विद्युत कंपनी में सुरक्षा रक्षक के रुप में कार्यरत था. इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया. मामले की जांच आगे पुलिस कर रही है.

Back to top button