एमडी ड्रग्ज प्रकरण में फरार दो आरोपी दबोचे गये

क्राईम ब्रांच की सुफियान नगर में कार्रवाई

अमरावती /दि.25- शहर के नागपुरी गेट क्षेत्र में उजागर हुए करोडों रुपए के एमडी ड्रग्ज तस्करी प्रकरण में क्राईम ब्रांच ने बडी कार्रवाई की है. पिछले अनेक दिनों से पुलिस को चकमा देने वाले दो कुख्यात फरार आरोपियों को सुफियान नगर परिसर से पुलिस ने जाल बिछाकर दबोच लिया. इस कार्रवाई के कारण अंतरराज्यिय ड्रग्ज तस्कर गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. अब तक इस प्रकरण में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है.
अमरावती क्राईम ब्रांच के दल ने 8 मार्च को नागपुरी गेट परिसर से मैफेड्रॉन (एमडी) ड्रग्ज की बडी खेप पकडी थी. इस कार्रवाई में पुलिस ने अब्दूल फहीम अब्दूल रहीम उर्फ फहीम एफबी (25) और शेख अयान शेख रमजान (20) को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.81 किलो ग्राम एमडी जब्त किया था. इस जब्त माल की कीमत 3 करोड 11 लाख 85 हजार रुपए है. वाहन समेत कुल 3 करोड 12 लाख 60 हजार रुपए का माल जब्त किया गया था. इस प्रकरण की जांच शुरु रहते यह एमडी मुंबई से अमरावती के गवलीपुरा निवासी शेख नाजीम शेख रहीम (34) और शेख रहीम उर्फ होंगा शेख आदम (60) के लिए लाने की बात उजागर हुई थी. इस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी फरार थे. 23 अप्रैल को क्राईम ब्रांच के दल को जानकारी मिली कि, इस प्रकरण के फरार आरोपी चांदूर बाजार निवासी अब्बास अहमद बशीर अहमद कुरैशी (28) और गवलीपुरा निवासी सकीब जावेद मो. आसिफ कुरैशी (25) यह देर रात सुफियान नगर के अपना बेकरी के पीछे रहने वाले रिश्तेदार के घर जाने वाले है. इस जानकारी के आधार पर क्राईम ्र्रब्रांच के दल ने जाल बिछाया और 24 अप्रैल को दोनों आरोपियों को काफी सतर्कता से कब्जे में ले लिया. पकडे गये आरोपियों को इसके पहले भी एमडी ड्रग्ज बिक्री के अनेक मामले दर्ज है. पकडे गये आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 27 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है. इस कार्रवाई से शहर में खलबली मच गई है. यह संपूर्ण कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे, श्याम घुगे, रमेश धुमाल, एसीपी शिवाजी बचाटे के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच के निरीक्षक संजय चव्हाण, सहायक निरीक्षक महेश इंगोले, मनीष वाकोडे, पुलिस उपनिरीक्षक गजानन सोनुने, पुलिस अंमलदार सुनील लासूरकर, फिरोज खान, सतीश देशमुख, दीपक सुंदरकर, गजानन ढेवले, मनोज ठोसर, आस्तिक देशमुख, मंगेश परिमल, जहीर शेख, सचिन बहाले, मंगेश लोखंडे, प्रशांत मोहोड, विकास गुडधे, अतुल संभे, मिर्झा नईम बेग, नाझीम उद्दीन सैयद, विशाल वाकपांजर, योगेश पवार, चेतन गुल्हाने, सागर ठाकरे, रणजीत गावंडे, राजीक रायलीवाले, सुरज चव्हाण, निखिल गेदाम, चालक संदीप खंडारे, प्रभात पोकले, चेतन शर्मा व राहुल दुधे के दल ने की.

* मुंबई का ड्रग्ज कनेक्शन उजागर
अमरावती में जब्त किये गये ड्रग्ज को मुंबई से मंगवाया गया था. इस तस्करी में शामिल आरोपी काफी कुख्यात है. उन्होंने युवाओं को नशे के जाल में फंसाने के लिए बडा जाल बिछाया था. क्राईम ब्रांच की इस कार्रवाई से शहर में चोरी-छिपे चलने वाले मादक पदार्थ की कालाबाजारी पर बडी कार्रवाई हुई है. अब पुलिस इस गिरोह के मुख्य सूत्रधार तक पहुंचने के लिए सरगर्मी से जांच कर रही है.

Back to top button