दो माह में 11 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने बढाई निगरानी
आज विश्व मलेरिया दिवस

* मच्छरों से रहे सावधान
अमरावती/दि.25- विश्व मलेरिया दिवस (25 अप्रैल) के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के जिलेवासियों से सतर्क रहने की अपील की हैं. वर्ष 2026 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) के आंकडों के अनुसार जिले में मलेरिया की स्थिति नियंत्रण में हैं, लेकिन थोडी सी लापरवाही भी खतरा बढा सकती हैं. दो महीनों में 11 पॉजिटिव , शहर में शून्य मामले स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी से मार्च के बीच जिले में कुल 1,61,023 ब्लड सैंपल की जांच की गई, जिनमें 11 मलेरिया पॉजिटिव मरीज पाए गए. ये सभी मामले ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आए. जबकि मनपा क्षेत्र में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला. इससे स्पष्ट है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता की आवश्यकता हैं.
बढते जोखिम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से सेरेब्रल मलेरिया को लेकर निगरानी बढा दी हैं. समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रो को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेद्रों में जांच किट, दवाएं और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. आशा कार्यकर्ता घर-घर सर्वे कर रही हैं और संदिग्ध मरीजों की तत्काल जांच की जा रही हैं. फॉगिंग, दवा छिडकाव, जलजमाव, रोकने, मच्छरदानी के उपयोग और फुल स्लीव कपडे पहनने के प्रति जागरूकता अभियान भी तेज किए गए हैं. मलेरिया मच्छरों के जरिए फैलने वाली गंभीर बिमारी हैं, जो समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा भी बन सकती हैं. बुखार आने पर लापरवाही न करते हुए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करना जरूरी हैं.
* जिले में स्थिति नियंत्रण में
जिले में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन लोगों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए और मच्छरो को प्रजनन को रोकने में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए.
– शरद जोगी,
जिला मलेरिया अधिकारी
आंकडे में स्थिति
(जनवरी-मार्च 2026)
ग्रामीण क्षेत्र- 1,26,349 सैंपल जांच, 11 पॉजिटिव
शहरी क्षेत्र (मनपा)- 34, 674 सैंपल जांच, 0 पॉजिटिव
कुल -1,61,023 सैंपल, जांच, 11 संक्रमित