बागेश्वर बाबा के खिलाफ अमरावती में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
राजकमल चौक पर लगाये जोरदार नारे

* हर्षवर्धन सपकाल के निर्देश पर बबलू शेखावत के नेतृत्व में हुआ आंदोलन
* डॉ. सुनील देशमुख, विलास इंगोले, मिलिंद चिमोटे, अनिल अग्रवाल समेत सैकडों नेता व कार्यकर्ता हुए शामिल
अमरावती/दि.27- छत्रपति शिवाजी महाराज के कथित अपमान के विरोध में आज अमरावती शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी की ओर से राजकमल चौक पर जोरदार आंदोलन किया गया. यह प्रदर्शन प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ के निर्देश पर तथा शहराध्यक्ष बबलु शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा ने एक कार्यक्रम के दौरान इतिहास को तोड़-मरोड़कर छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया, जो बेहद निंदनीय है. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति का भी उल्लेख करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसी ने भी उस वक्त विरोध नहीं किया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जय, शिवाजी महाराज के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, और अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाए. साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ भी जोरदार नारेबाजी की गई.
कांग्रेस की ओर से मांग की गई कि धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उन्हें महाराष्ट्र में प्रवेश पर स्थायी प्रतिबंध लगाया जाए. इस आंदोलन में पूर्व पालकमंत्री डॉ. सुनील देशमुख, शहराध्यक्ष बबलु शेखावत, मनपा विरोधी पक्षनेता विलास इंगोले, पूर्व महापौर मिलिंद चिमोटे, स्वीकृत पार्षद अनिल अग्रवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्षा जयश्री वानखडे, नितिन काले, नीलेश गुहे, संकेत कुलट, विनोद मोदी, हाजी नजीर खान बीके, पार्षद विक्की वानखडे, नगरसेविका अर्चना आत्राम, सुनीता भेले, राजश्री जठाले, मैथिली पाटिल, वंदना निरगुडे, किरण चांदवडकर, गुड्डू हमीद, सलीमभाई मिरावाले, अभिनंदन पेंढारी, भैयासाहब निचल, प्रदीप अरबट, दीपक हुंडीकर, विजय बर्वे, संजय शिरभाते, सुरेश रतावा, मनोज भेले, प्रभाकर वलसे, विजय वानखडे, संजय बोबडे, संदेश सिंघई, जीतेंद्र वाघ, अनिल तायडे, गजानन रडके, श्याम खेरडे, अशोक डोंगरे, प्रकाश पहुरकर, प्रमोद इंगोले, विजय शिंदे, जीतेश नाईक, अफजल चौधरी, डॉ. फिरोज, मो. शरीफ, संजय देशमुख, अनिकेत ढेंगले, आकाश भगत, रणधीर कापसीकर, विजय केडिया, आकाश वलसे, राहुल सावले, शंकर दिवटे, जुबेर खान, सूर्यकांत भलावी, एस. आर. धुर्वे, महेश लोंढे, जावेद भाई, अज्जू भाई ठेकेदार, कलीम शहा, अफजल पठान, विजय खंडारे, सूरेश कनोजिया, चेतन याउल, अब्दूल रउफ, प्रमोद कुचे, विजय लंगोटे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे.
इस आंदोलन में महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक तथा कांग्रेस के विभिन्न विभागों और सेल के कार्यकर्ता भी बडी संख्या में शामिल रहे. धीरेंद्र शास्त्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ किये वक्तव्य के कारण शिवप्रेमियों में तीव्र असंतोष व्याप्त है. इस पृष्ठभूमि पर केवल निषेध कर न रुकते हुए बागेश्वर बाबा पर तत्काल फौजदारी मामला दर्ज करने की मांग जिला शहर कांग्रेस ने की है. साथ ही ऐसे भोंदू बाबा को महाराष्ट्र में पैर न रखने देने की चेतावनी दी है.





