सांसद बोंडे ने सहयोगियों संग सुनी पीएम मोदी के मन की बात

अमरावती/दि.27- गत रोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जानेवाली ‘मन की बात’ के 133 वें भाग का प्रसार भारती द्वारा दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के जरिए प्रसारण किया गया. जिसमें पीएम मोदी द्वारा राष्ट्र निर्मिती के विचार एवं प्रेरणादायी यशोगाथाओं पर अपने विचार प्रकट किए गए. इस बात को ध्यान में रखते हुए स्थानीय समता कॉलनी निवासी ज्योती यावलीकर के निवासस्थान पर ‘मन की बात’ के प्रसारण को सामूहिक रुप से सुनने की व्यवस्था की गई थी. जिसमें भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे एवं डॉ. वसुधा बोंडे के साथ ही पार्षद कल्याणी तायडे सहित ज्योती यावलीकर, नंदकिशोर बोंडे, डॉ. राजीव रोडे, किरण ठाकरे, अशोक देशमुख, सुनील धोटे, प्रमोद वैद्य, भैयासाहेब गुजरकर, सुधीरकुमार सवई, गजानन चोरे, प्रभाकर किलोर, अनिल घोगरे, नरेश बर्वे, भैया काले तथा भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.