नशे में शराबी पति ने घर को लगाई आग

अमरावती/दि.29- फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में एक शराबी पति ने नशे में अपने ही घर को आग लगा दी. इस घटना में घर का कुछ साहित्य जलकर राख हो गया. महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. यह घटना रविवार 26 अप्रैल की रात 8.30 बजे के दौरान घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक कल्याण नगर निवासी (38) वर्षीय महिला रात को जब काम से अपने घर लौटी, तब घर के बाहर अग्निशमन दल की गाडी खडी दिखाई दी. घर के भीतर जाकर महिला ने देखा, तब दिवान जला हुआ था और बिजली की वायरिंग भी क्षतिग्रस्त थी. शिकायतकर्ता महिला को परिसर के नागरिकों से जानकारी मिली कि, उसके पति संदीप राउत के शराब के नशे में रहते माचीस से खेलते समय लापरवाही बरतने से घर को आग लग गई. इस घटना में घर के कपडे, दीवान और बिजली के वायरिंग जलकर राख हो गई. घटना के बाद संदीप की पत्नी ने शिकायत दर्ज कर आरोपी किया कि, उसके पति की लापरवाही के कारण यह घटना घटित हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.





