बच्चू कडू के शिवसेना प्रवेश के निर्णय से प्रसन्न है कार्यकर्ता

कल भी उनके साथ थे, आज भी है और भविष्य में भी रहेंगे

* कहां हम इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हैं
परतवाडा /दि.1– बच्चू कडू द्वारा शिवसेना में प्रवेश का निर्णय लेने पर हम कार्यकर्ताओं की ओर से उनके इस ऐतिहासिक फैसले का खुले दिल से स्वागत करते है. हम कल भी उनके साथ थे, आज भी उनके साथ है और आनेवाले समय में भी उनके साथ ही रहेंगे.
इस निर्णय से न केवल शिवसेना को नई जान मिलेगी, बल्कि दिव्यांग बंधुओं और किसान भाईयों को भी व्यापक लाभ मिलेगा. बच्चू भाऊ अचलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र लोकप्रिय नेता है, उन्होंने शिवसेना (शिंदे गुट) में राजनीतिक प्रवेश किया है. उनका शिवसेना शिंदे गुट में प्रवेश करने का यह कदम ग्रामीण विकास, किसानों के हित और दिव्यांगों के अधिकारों को लेकर दीर्घकालिक नीतिगत बदलाव के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
* कार्यकर्ताओं का समर्थन और विश्वास
हम स्थानीय कार्यकर्ताओं की ओर से संकल्प लेते है कि, बच्चू भाऊ के नेतृत्व में शिवसेना की ग्रामीण जडे और मजबूत करेंगे. विशेष रुप से अचलपुर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चू भाऊ की भूमि-आधारित मुद्दों, सिंचाई, बिजली, दिव्यांगों के लिए अनुदान तथा किसानों के कर्जमाफी जैसे मुद्दों पर एक स्वतंत्र और आक्रामक आवाज बनी रहेगी. शिवसेना शिंदे के माध्यम से दिव्यांग बंधु और छोटे किसानों को वास्तविक लाभ मिलेंगे, क्योंकि बच्चू भाऊ की ग्रामीण आधार-प्रणाली और शिवसेना की राज्यस्तरीय ताकत मिलकर एक विकास की नई मिसाल बनेंगी. हम विश्वास करते है कि, बच्चू भाऊ का शिवसेना में प्रवेश न केवल राजनीतिक रुप से बल्कि मानवी और सामाजिक दृष्टि से भी एक सकारात्मक और ऐतिहासिक कदम है.
– गौरव बंसल
बच्चू भाऊ के समर्थक
संचालक, बंसल पेट्रोलियम, परतवाडा

Back to top button