बिजली के खंबो के एल्युमिनियम तार चुरानेवाला गिरोह धरा गया
गिरफ्तार चारों आरोपी अमरावती शहर के रहनेवाले

* वाहन समेत 5.20 लाख रुपए का माल जब्त
* ग्रामीण अपराध शाखा की कार्रवाई
अमरावती/दि.1 – लोणी समेत शहर व ग्रामीण परिसर के विभिन्न थाना क्षेत्र में बिजली के पोल से एल्युमिनियम तार चुरानेवाले अमरावती शहर के 4 सदस्य वाले गिरोह को गिरफ्तार करने में ग्रामीण अपराध शाखा के दल ने सफलता प्राप्त की है. इन आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल तवेरा चारपहिया वाहन समेत कुल 5 लाख 20 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अराफत कॉलोनी निवासी शे. अन्सार शे. सत्तार (52), सिद्धार्थ नगर निवासी शुभम भाउराव उताणे (29), विलास नगर निवासी कृष्णा शंकरराव रायकवार (20) और हर्षराज कॉलोनी निवासी सचिन भाउराव उताणे (36) है.
जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल को लोणी के सहायक अभियंता सुदाम गजानन पाकधाने ने लोणी थाने में शिकायत दर्ज की थी कि, माहुली से कोठोडा मार्ग पर राजपाल सरोदे के खेत की 7 लघु दाब लाइन के पोल तोडकर 1400 मीटर तार तथा 24 अप्रैल को धारफल खेत शिवार के अविनाश उगले और जितेंद्र उगले के खेत के 11 लघु दाब लाइन के 2400 मीटर तार ऐसे कुल 3800 मीटर एल्युमिनियम तार किसी ने चुराए है. शिकायत के आधार पर लोणी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी. दूसरी तरफ ग्रामीण अपराध शाखा के निरीक्षक किरण वानखडे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुलचंद भांबूरकर, हेडकांस्टेबल अमोल देशमुख, सुधीर बावणे, मंगेश लकडे, सचिन मसांगे, दिनेश कनोजिया, साईबर के सागर धापड, विकास अंजीकर, चालक हर्षद घुसे का दल भी जांच कर रहा था, तब उन्हें जानकारी मिली कि, चोर माहुली से कोठोडा मार्ग के विद्युत पोल के एल्युमिनियम तार की चोरी वलगांव के सती नगर में रहनेवाले शुभम उताणे ने अपने साथियों के साथ की है. वह शुक्रवार 1 मई को नवसारी चौक में खडा रहने की जानकारी मिलते ही एलसीबी के दल ने उसे कब्जे में लेकर पूछताछ की तब उसने कृष्णा रायकर, सचिन उताणे और शेख अन्सार के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की कबूली दी. इस घटना के मुख्य आरोपी शे. अन्सार शे. सत्तार के कहने पर तीन हजार रुपए रोजंदारी से एल्युमिनियम तार चोरी करने के लिए शुभम उताणे, कृष्णा रायकर और सचिन उताणे को तवेरा चारपहिया वाहन में साथ ले जाकर माहुली से कोठोडा मार्ग के बिजली के पोल के तार चुराकर जवाहर गेट के व्यापारी को बेचे रहने की जानकारी भी ग्रामीण अपराध शाखा के दल ने इन आरोपियों से कडी पूछताछ की, तब उन्होंने मंगरुल चवाला थाना क्षेत्र के वाढोणा से दोनद, बडनेरा शहर, वलगांव, लोणी समेत कुल चार चोरी की घटनाओं की कबूली दी. पुलिस ने चारपहिया वाहन, मोबाइल समेत कुल 5 लाख 20 हजार रुपए का माल जब्त कर लिया है. मामले की जांच लोणी पुलिस आगे कर रही है.





