कल श्री रामदेवबाबा का ब्यावला पर आधारित भजन अमृत
श्री रामदेवबाबा उत्सव समिति का आयोजन

अमरावती/दि.2– स्थानीय श्री रामदेवबाबा उत्सव समिति द्वारा गत वर्ष से हर माह के प्रथम रविवार को भजन अमृत का आयोजन किया जा रहा है. इसी श्रृंखला में मई माह के प्रथम रविवार 3 मई को राजापेठ स्थित श्री रामदेवबाबा मंदिर में शाम 5 से 7 बजे तक भजन अमृत का आयोजन किया गया है.
इस अवसर पर श्री रामदेवबाबा का ब्यावला पर आधारित भजन और झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी. वहीं भजन अमृत में श्री रामदेवबाबा उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी. इस आयोजन को सफल बनाने उत्सव समिति के सचिन राठी, दिनेश भट्टड, विवेक गुप्ता, श्याम अट्टल, हरिराम चौधरी, संतोष राठी, लक्ष्मीकांत खंडेलवाल, जय जोशी, विजय जोशी, अमित साबू, एड. आशीष बजाज, डॉ. सारंग तापडिया, निर्मल बजाज, पंकज अग्रवाल, दिपेश लढ्ढा, सीए उज्वल बजाज, सीए धीरज सारडा, आदित्य सारडा, खुशाल कलंत्री, मनीष सोमाणी, रजत जाजू, एड. कुशल करवा, नितिन जाजू तथा मंदिर व्यवस्थापक दीपक गाढवे अथक प्रयास कर रहे है.





