जिला वकील संघ चुनाव के परिणाम घोषित

एड. प्रशांत देशमुख नये अध्यक्ष निर्वाचित

* अत्यंत कडा रहा मुकाबला
* सचिव पद पर एड. गिरीष कराले विजयी
* एड. रमेश भोयर उपाध्यक्ष बने
* महिलाओं में से एड. प्राजक्ता वरुडकर उपाध्यक्ष निर्वाचित
अमरावती/दि.2 – जिला वकील संघ चुनाव में एड. प्रशांत उर्फ बबलू देशमुख ने अध्यक्ष पद पर विजय हासिल कर ली. उन्होंने 663 वोट प्राप्त किये. जबकि अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवार एड. अनिल विश्वकर्मा को 656 और एड. धनराज साधवानी को 15 वोटों पर संतोष करना पडा. महिला उपाध्यक्ष चुनाव में एड. प्राजक्ता वरुडकर ने 636 वोट लेकर बाजी मार ली. सचिव पद के उम्मीदवार एड. गिरीष धर्माले 734 वोट प्राप्त कर विजयी रहे. सचिव पद के उम्मीदवार सचिन पंडितकर को 552 वोट पर समाधान करना पडा. उपाध्यक्ष पद के चुनाव में 421 वोट प्राप्त कर भोयर विजयी रहे. वहीं कार्यकारिणी के महिला आरक्षित पदों पर एड. रश्मी दाउसकर 872, एड. सुरभी कुर्वे 841 और एड. ऋतुजा पाथरे 855 वोट हासिल कर विजयी रही. कार्यकारिणी सदस्य पुरुष पदों पर 1052 वोट लेकर एड. श्रीधर अकोलकर, 930 वोट लेकर एड. प्रवीण आठवले, 900 वोट लेकर एड. आदित्य गुप्ता, 958 वोट लेकर एड. गौरव राउत और 851 वोट लेकर एड. अक्षय खराटे विजयी रहे.
उल्लेखनीय है कि, अध्यक्ष पद का मुकाबला बराबरी का रहा. ऐसे में काउंटींग बहुत सावधानीपूर्वक की गई. उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को एक-एक बैलेट दिखाकर पूरी तसल्ली कर फाइनल नतीजा घोषित किया गया. एक बार फिर चुनाव अधिकारी के रुप में एड. रामपाल कलंत्री और उनके सहयोगी एड. शोएब खान तथा दो दर्जन से अधिक सहायक चुनाव अधिकारियों ने परिश्रमपूर्वक एवं सावधानी से और संपूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य किया, अपना दायित्व निभाया.
उल्लेखनीय है कि, लाइब्ररी सचिव पद पर एड. सुमित शर्मा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गये. कुल 13 पदों के लिए मैदान में 24 उम्मीदवार रहे. स्मरण करा दें कि, इस बार कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्षों का किया गया है. पहली बार महिला उपाध्यक्ष सहित 3 कार्यकारिणी सदस्य महिलाएं भी चुनी गई है.
जिला वकील संघ चुनाव हेतु गत गुरुवार को भारी मात्रा में वोटींग हुआ था. 1572 वोटर्स में से कडी धूप के बावजूद 1349 वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. दर्जनों युवा और अनुभवी वकीलों के पैनल ने चुनाव अधिकारियों को उनके काम में सहायता की. मतदान पश्चात शुक्रवार सुबह से शुरु हुई काउंटींग में भी सभी का यथोचित योगदान रहा. देर रात्रि में अंतिम परिणाम घोषित किया गया.
चुनाव सहायकों के रुप में मुख्य चुनाव अधिकारी को सर्वश्री एड. धर्मेश सागलानी, एड. चिराग नवलानी, एड. महेंद्र चांडक, एड. राजेश राठी, एड. हरीश तावडिया, एड. श्रृति मेहता, एड. उमेश इंगले, एड. आशीष मनवर, एड. चंद्रशेखर गुलसुंदरे, एड. समीधा मोहोड, एड. जुबेर अहमद, एड. मोहन किल्लेकर, एड. फैज खान, एड. गिरीराज छांगाणी, एड. राजेश भोपत, एड. मनोज कल्ला, एड. तुषार गजभिये, एड. श्रध्दा पाटेकर, एड. परवेज अहमद खान, एड. दीप्ति गडपायले, एड. शुभम वानखडे, एड. पंकज टावरे, एड. नीलेश जोशी, एड. पुरन धवसेल, एड. सूरज झंवर आदि सहयोग किया.

Back to top button