बंगाल फतह, अमरावती बीजेपी गदगद

जिला अध्यक्ष और विधायकों ने बताया विकास की विजय

* प्रधानमंत्री मोदी के करिश्मे और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति को दिया श्रेय
अमरावती/ दि.4- भारतीय जनता पार्टी की 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में से तीन प्रांतों असम, पांडुचेरी और पश्चिम बंगाल में शानदार विजय से देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं, नेताओं के समान अमरावती जिले के भी नेता- कार्यकर्ता प्रसन्न हो गये हैं. सभी ने भाजपा विजय की खुशी व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा देश में कायम रहने, गृह मंत्री अमित शाह की शानदार रणनीति और उसे जमीनी लेवल पर क्रियान्वित करनेवाले पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयत्नों की विजय निरूपित किया है. बीजेपी सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने कहा कि देश में 5 में से 3 राज्य भाजपा जीत रही है, तमिलनाडू में भी वह सहयोगी दल के साथ दूसरे क्रमांक पर बनी हुई है. जिससे स्पष्ट है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की गारंटी पर देशवासियों को अपार भरोसा है. वे पीएम मोदी के नेतृत्व में यकीन रखते हैं. बंगाल हो या असम सभी राज्य विकास की डगर पर सरपट दौड लगाना चाहते हैं. मुख्यधारा में आना चाहते हैं.

कार्यकर्ताओं के परिश्रम और प्लानिंग का सुपरिणाम
तिवसा के बीजेपी विधायक राजेश वानखडे ने कहा कि बंगाल विजय बहुत बडा पडाव है. केन्द्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के बाद दो चुनाव में भी भाजपा वहां जडे नहीं जमा सकी थी. अब की बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार में नंबर 2 अमित शाह की जोडी ने विशेष काम किया. खासकर गृह मंत्री अमित शाह ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बारीक अध्ययन कर बूथ लेवल तक प्लानिंग की. उसे कार्यकर्ताओं ने बडे ही परिश्रम पूर्वक साकार किया. कार्यकताओं की मेहनत से ही यह महाविजय साकार हुआ है. देश का गृह महकमा संभालते हुए जो लक्ष्य केन्द्रित अमितभाई शाह ने किया. बारिकी से प्लानिंग की. वह फलीभूत होनी थी. बंगाल के लोग भी ममता बैनर्जी के कुशासन से कंटाल गये थे. उन्हें भी बदलाव होना था. महिलाओं ने विशेष समर्थन बीजेपी को इस चुनाव में किया. वहां ऐतिहासिक मतदान से ही परिवर्तन का आभास हो गया था. आज बंगाल भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है. अब बीजेपी को अपने विकास के वादे पूर्ण करने हैं.

पाप का घडा भरा, सुवेंदू अधिकारी की लगन
अचलपुर के बीजेपी विधायक प्रवीण तायडे ने साफ कहा कि ममता बैनर्जी के काले कारनामों और हिन्दुओं पर उनके राज में हो रहे अत्याचारों के पाप का घडा भर गया था. फिर बीजेपी के कार्यकर्ताओं की जमीनीस्तर पर मेहनत, कुशासन के खिलाफ खुलकर आगे आने के साहस से यह विजय संभव हो सकी है. निश्चित ही बंगाल पहले कम्युनिष्ट राज में और बाद में ममता बैनर्जी के तुष्टीकरण के राज में हिन्दू प्रताडित किए जा रहे थे. पिछली बार भी भाजपा ने अपनी सीटें 3 से बढाकर 77 की थी. इस बार उसमें कम से कम 100 सीटों का इजाफा होने जा रहा है तो उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के परिश्रम और प्रयासों को है. 5 वर्षो तक बंगाल भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी ने लगन और परिश्रम किया. जिससे भाजपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने नहीं दिया. इसी का नतीजा है कि आज महा भाजपा की सरकार बनने जा रही है. बंगाल क्रांतिकारियों की भूमि है. कला जगत की अनेक हस्तियां बंगाल से आयी है. यहां देशप्रेम भी जन जन में कूटकर भरा है. देश के सिने जगत से लेकर कला क्षेत्र के शास्त्रीय संगीत हो या गायन अथवा साहित्य, चित्रकारी, रंगकर्मी सभी में बंगाली समर्पित कलाकारों की बहुतायत है. ऐसे में बंगाल में भाजपा विजय यह बहुत बडा बदलाव है. इससे देश की राजनीति पर बहुत शानदार पॉजिटीव असर पडेगा. केन्द्र की मोदी सरकार और मजबूत हो गई है. इंडी आघाडी दो राज्यों में हार गई है. ेकेरल में अपने ही सहयोगी कम्युनिष्ट पार्टी को हराकर कांग्रेस और मुस्लिम लीग वहां सरकार बनाने जा रही है. भाजपा ने असम के साथ पांडुचेरी में भी विजय प्राप्त की है.

जनता को चाहिए विकास
पूर्व पालकमंत्री और बीजेपी नेता प्रवीण पोटे पाटिल ने भी बंगाल फतह पर अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस विधानसभा चुनाव विजय को विकास की राजनीति की विजय बताया है. प्रवीण पोटे पाटिल ने अमरावती मंडल से चर्चा में कहा कि ममता राज में चल रहे कारनामों से बंगाल की जनता उकता गई थी. बंगाल के लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में आज भी पलायन करना पड रहा है. यह सोचकर बंगाली जनता ने विकास की डगर अपनाते हुए बडी आशा अपेक्षाओं से भाजपा को वोट दिया है. बंगाल की सत्ता सौंपी है. देश में पुन: सिध्द हो गया कि अब विकास की सियासत चलेगी. प्रवीण पोटे ने यह भी कहा कि अमित शाह ने बंगाल में डटे रहकर कार्यकर्ताओं का जोश बढाया. वहां हालात ऐसे थे कि कार्यकर्ताओं को जान जोखिम में डालकर बीजेपी का परचम लहराना था. उसमें भी कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे. जितनी प्रधानमंत्री मोदी की विकास की गारंटी हैं, गृह मंत्री अमित शाह की बेजोड रणनीति है. उतनी ही भाजपा कार्यकर्ताओं की अनथक मेहनत इस चुनावी विजय में स्पष्ट परिलक्षित हो रही है. निश्चित ही पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है. ऐसे में असम, बंगाल, पांडुचेरी की विजय से स्पष्ट है कि सभी राज्य मिलकर आगे बढने के लिए तैयार है. सभी भाजपा कार्यकर्ता को बहुत- बहुत बधाई !

टीमवर्क ने दिलाई विजय
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे ने कहा कि हमारी पार्टी का संगठन मजबूत है. भाजपा का भी कार्यकर्ता काडर है. बंगाल विजय की बात करें तो यह नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के मिलकर काम करने का सुपरिणाम है. लोग ममता बैनर्जी के अत्याचारों से तंग आ गये थे. लोकतंत्र में मनमानी नहीं चलती. जनता का राज चलता है. ममता ने 15 वर्षो तक बंगाल का विकास रोके रखा और वहां समाज विशेष को ज्यादा ही दुलारा गया. इन अत्याचारों के खिलाफ जनादेश आना ही था. भाजपा को बंगाल विजय की अपेक्षा थी, वह कडे परिश्रम से आखिर साकार हुई है. भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का हकदार है.


* लोगों को मोदी के काम पर बडा भरोसा
भाजपा विधान परिषद सदस्य श्रीकांत भारतीय ने असम और पॉडिचेरी में पार्टी की विजय को अपेक्षित बताया. साथ ही भारतीय ने कहा कि, पश्चिम बंगाल के लोगों ने इस बार भाजपा को सत्ता सौंप दी. जिससे स्पष्ट है कि, बंगाली लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और विकास पर बडा विश्वास व्यक्त किया है. निश्चित ही डबल इंजिन की सरकार का पीएम मोदी का घोष बंगालवासियों को भी प्रभावित कर गया है. पडोसी असम में दो कार्यकाल से भाजपा की सरकार है और वहां आये सकारात्मक बदलाव का पडोसी राज्य में भी असर हुआ है. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम स्पष्ट करते है कि, देश में मोदी का गारंटी पर देशवासियों का अटूट भरोसा है. देशभक्ति की लहर चल रही है. तमिलनाडू में भी भाजपा अपने सहयोगी एआईएडीएमके के साथ दूसरे क्रमांक पर है. जिससे भाजपा देशव्यापी और सर्वग्राही हो गई है. पुन: सिद्ध हुआ है कि, भाजपा देश में सर्वत्र जडे जमा रही है. केरल में सत्ता से दूर है. किंतु वहां भी आखिर भाजपा का खाता खुला है. श्रीकांत भारतीय ने कहा कि, 100 प्रतिशत यह विजय पीएम मोदी के विकास और विजन की है.

खुशी और गर्व की घडी
भाजपा के मोर्शी विधायक उमेश उर्फ चंदू यावलकर ने कहा कि, आज भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर प्रत्येक कार्यकर्ता खुश है. यह प्रसन्नता और अभिमान की बेला है. बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. वहां के लोगों को ममता दीदी के अत्याचार वाले राजकाज से छुटकारा मिल गया है. संपूर्ण विजय का श्रेय पीएम मोदी और भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम को है. हम सभी को यह रिजल्ट अपेक्षित था. वहां कार्यकर्ताओं ने जान जोखिम में डालकर भाजपा को ऐतिहासिक चुनावी सफलता दिलाई है. अब निश्चित ही भाजपा वहां बेहतरीन शासन-प्रशासन देगा. वहां रुका हुआ विकास गति पकडेगा. बंगाल के लोगों के आशा-अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कसौटी बीजेपी की होगी. सुवेंदु सरकार और उनके सभी साथी सुशासन की सरकार बंगाल के लोगों को देंगे. वहां बडे उद्यम आकर्षित कर हजारों-लाखों रोजगार उपलब्ध करवाना आवश्यक है.


* पीएम मोदी का करिश्मा कायम
भाजपा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में बीजेपी की विजय समस्त राष्ट्रप्रेमी भारतीयों के लिए अत्यंत शुभ समाचार है. ममता बैनर्जी तो पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रही थी. उनके सपनों को चकनाचूर करते हुए बंगाल की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी का करिश्मा कायम रखने का संदेश देश को दिया है. मोदी का नेतृत्व समस्त देश को मान्य है. उसी प्रकार भगवान को गालीया बकने वाले विपक्ष को जनता ने जमकर सबक सिखाया है. डॉ. बोंडे ने मोर्शी में बीजेपी पदाधिकारियों के साथ जमकर जश्न मनाया. ढोल-ताशे की ताल पर थिरके. मिठाईयां बांटकर आपने आनंद व्यक्त किया. अभूतपूर्व यश मिलना साबित करता है कि, देश का उत्तर से लेकर पूर्व तक सभी ओर लोग बीजेपी को स्वीकार कर रहे है, उसकी नीतियों को स्वीकार कर रहे है. विकास की डगर पर आगे बढने हर कोई उत्सुक है. निश्चित ही भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं का रात-दिन मेहनत करना फलीभूत हुआ है. महाराष्ट्र के नेताओं ने भी सीएम देवेंद्र फडणवीस वहां जाकर अनेक सभाएं ली और पार्टी की विजय सुनिश्चित की.

* बंगाल बदलाव चाहता था, हुआ
मेलघाट के विधायक और भाजपा नेता केवलराम काले ने भी विधानसभा चुनावों में पार्टी की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने अमरावती मंडल से चर्चा में कहा कि, बंगाल बलाव चाहता था. भाजपा ने उसे मजबूत पर्याय दिया. यहां पहले कई दशकों तक कम्प्यूनिस्ट का शासन रहा. उपरान्त 3 बार ममता सरकार बनी. ममता सरकार ने तृष्टीकरण की नीति अपनाई जो, आखिरकार आज भाजपा के हजारों-लाखों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से परास्त हुई है. भाजपा को बंगाल के जनता की आशा-अपेक्षाओं पर अब खरा उतरना होगा. तमाम चुनावी बातें पूर्ण करने की चुनौती बीजेपी के सामने है. पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में यह चैलेंज पूर्ण होगा.

* अत्यंत खुशी की बात, ऐतिहासिक सफलता
शहर के महापौर, भाजपा नेता श्रीचंद तेजवानी ने भी बंगाल में पार्टी की भारी विजय पर अपार हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि, बंगाल के पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारियों ने पिछले अनेक माह से कडी मेहनत की थी. जिसका परिणाम हुआ कि, जनादेश भाजपा के फेवर में आया है. यह भाजपा की ऐतिहासिक सफलता है. बंगाल के भद्र लोगों ने भाजपा के नेतृत्व पर विश्वास जताया है. भाजपा नेता सुवेंदू अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को परास्त करना दर्शाता है कि, बंगाल के लोग ममता शासन से कितने नाराज थे. भाजपा अमरावती में शाम 6 बजे पश्चात राजापेठ स्थित कार्यालय पर जल्लोष करेंगी. आखिर तीन राज्यों में भाजपा ने विजय प्राप्त की है. यह अत्यंत खुशी की बात है.
Chetan-Gawande-amravati-mandal
* बडा परिश्रम और विकास का मुद्दा
मनपा भाजपा गट नेता और नेता सदन चेतन गावंडे ने कहा कि, पश्चिम बंगाल फतह करना आसान नहीं था. भाजपा ने लगातार परिश्रम किया. पिछली बार थोडे अंतर से विजय दूर रह गई थी. इस बार कोई कसर नहीं रखी गई. देश के गृह मंत्री अमित शाह वहां डेरा डाले रहे. उसी प्रकार भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार सुवेंदू अधिकारी ने एक बार फिर ममता बैनर्जी को चुनाव में कडी टक्कर दी. भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपार मेहनत की. बंगाल के लोगों को विकास का मुद्दा प्रभावित करने वाला था. विकास के मुद्दे पर यह चुनाव लडा गया. पीएम मोदी की यह भी बडी सफलता है कि, देश में चुनाव विकास के मुद्दे पर लडे जा रहे हैं. इससे आने वाले चुनावों के लिए विपक्ष को सबक लेना चाहिए. चेतन गावंडे ने असम में हैट्रीक, पॉन्डीचेरी में एनडीए की जीत पर भी प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने भाजपा नेतृत्व की सफल रणनीति और स्थानीय नेताओं के प्रयत्नों की पराकाष्ठा को भाजपा विजय का श्रेय दिया. यह भी कहा कि, इन चुनाव परिणामों से संपूर्ण देश में राजनीतिक वातावरण बनेगा. जो अगले लोकसभा चुनाव में काम आएगा. चेतन गावंडे ने याद दिलाया कि, वे सभी दल चुनाव में परास्त हुए हैं. जिन्होंने लोकसभा में रखे गये महिला आरक्षण बिल को सपोर्ट नहीं किया. महिलाएं बडी नाराज हो गई थी. उसका खामियाजा कांग्रेस को बंगाल में भुगतना पडा. कांग्रेस को एकमात्र सीट पर संतोष करना पडा.

* ममता का खेला खत्म, सनातन की विजय
पूर्व सांसद और भाजपा की बडी नेता नवनीत राणा ने बंगाल विजय पर अपार हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि, बंगाल की जनता ने ही अहंकारी ममता बैनर्जी का खेला खत्म कर दिया. यह सनातन धर्म की भी बडी विजय है. देश के अनेक राज्यों में जहां राम का नाम लेना दुश्वार किया गया, राम-नाम का विरोध किया गया. वहां के दलों और ेनेताओं को जनता ने ऐसा सबक सिखाया कि, सत्ता से उखाड बाहर फेंका. नवनीत राणा ने कहा कि, महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गई थी. शाम के बाद लडकियों, महिलाओं का बंगाल में बाहर निकलना मुश्किल हो गया था. ममता बैनर्जी महिला होकर भी महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे पायी. ऐसे में बंगाल के लोगों ने उन्हें सबक सिखाया है. आज सत्ता से दूर कर बता दिया है. नवनीत राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का अभिनंदन करते हए कामयाब रणनीति के लिए बधाई भी दी है. उन्होंने कहा कि, आज भारत पर प्रेम करने वाले, अभिमान करने वाले सभी लोग अत्यंत खुश है. बंगाल फतह कर दिया गया है. बंगाल का रिजल्ट अपेक्षित था. वहां की जनता का अभिनंदन उन्होंने ममता का खेला बंद कर बता दिया.
Back to top button