सुरेखा ठाकरे, संतोष महात्मे, दीपक लोखंडे, निवेदिता चौधरी, सुनील खराटे, श्याम देशमुख डीपीसी पर

आमंत्रित और नामित सदस्यों की अधिकृत घोषणा

* नियोजन विभाग के उपसचिव का पत्र जारी
अमरावती/दि.6 – जिला नियोजन समिति डीपीडीसी पर नामित और आमंत्रित 15 सदस्यों के नामों की अधिकृत घोषणा मंगलवार शाम योजना विभाग के उपसचिव द्वारा की गई. उल्लेखनीय है कि, विधायक प्रताप अडसड, विधायक प्रवीण तायडे सहित बीजेपी के तीनों जिलाध्यक्ष रविराज देशमुख, प्रभुदास भिलावेकर और डॉ. नितिन धांडे का डीपीसी में मनोनयन हुआ है. इसी कडी में राष्ट्रवादी अजीत पवार के जिलाध्यक्ष संतोष महात्मे, भूतपूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुरेखा ठाकरे, दीपक लोखंडे और शिवसेना जिला प्रमुख श्याम देशमुख एवं संतोष बद्रे का भी डीपीसी पर मनोनयन किया गया है.
15 सदस्यीय मनोनीत और आमंत्रित सदस्यों में भाजपा नेत्री निवेदिता चौधरी-दिघडे, सुनील खराटे, युवा स्वाभिमान के विनोद जायलवाल, आशीष कावरे, शिवसेना नेता आशीष धर्माले का भी विशेष आमंत्रित के रुप में समावेश है. डीपीसी ही जिले की विकास योजनाओं का नियोजन करती है. खर्च का प्रस्ताव तैयार करती है, उसे स्वीकृति देती है. पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की सिफारिश पर उपरोक्त नेताओं को डीपीडीसी पर मनोनीत करने की अधिकृत घोषणा योजना विभाग के उपसचिव ने की. जिससे अब डीपीसी की इस वर्ष की पहली बैठक शीघ्र होने के आसार है. डीपीसी पर नियुक्त नेताओं के समर्थक बडे प्रसन्न हो गए हैं.

Back to top button