2, 5 व 10 रुपए के रेवेन्यू स्टैम्प तुरंत उपलब्ध कराए जाएं
राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस ने जिला कोषागार अधिकारी को सौंपा निवेदन

अमरावती/ दि.7- अमरावती शहर सहित जिले में 2, 5 व 10 रुपए के मुद्रांक टिकट यानी रेवेन्यू स्टैम्प तत्काल उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की अमरावती शाखा द्बारा जिला कोषागार अधिकारी को निवेदन सौंपा गया.
इस ज्ञापन में बताया गया कि इस समय अमरावती शहर सहित जिले में 2, 5 व 10 रुपए मूल्य वाले मुद्रांक टिकिटो की जबरदस्त किल्लत महसूस हो रही हैं. शहर में शालेय व महाविद्यालयीन कामकाज हेतु लगनेवाले दाखिलों सहित राजस्व एवं अदालत से संबंधित कामों के लिए 2,5 व 10 रुपए मूल्य वाले मुद्रांक टिकिटों की हमेशा ही आवश्यकता रहती हैं. कई स्थानों पर मुद्रांक शुल्क टिकट के तौर पर 5 रुपए व 10 रुपए लगाए जाते हैं. परंतु इन टिकटों की उपलब्धता नहीं रहने के चलते 30 रुपए से अधिक मूल्यवाले टिकटे उपलब्ध कराई जाती हैं. जिसकी वजह से नागरिकों को मजबूरी में 20 रुपए से अधिक मूल्य वाले टीकट खरीदने पडते हैं और उन्हें नाहक ही आर्थिक भुर्दंड सहन करना पडता हैं. चूंकि अभी हाल ही में परीक्षाओं के नतीजे घोषित हुए हैं तथा आगामी समय में प्रवेश प्रक्रिया शुरूआत होगी. ऐसे में शैक्षणिक कामों के लिए एवं विभिन्न तरह के दाखिले निकालने हेतु 2, 5 व 10 रुपए के मुद्रांक टिकीटों की जमकर आवश्यकता पडेगी. इस बात को ध्यान में रखते हुए उक्त मूल्यवाले मुद्रांक टिकट जल्द से जल्द उपलब्ध कराए जाए.
ज्ञापन सौंपते समय रायूका के शहराध्यक्ष रितुराज राउत, प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश हिवसे, प्रदेश महासचिव अभिषेक हजारे, अमरावती विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद धनाडे, बादल काले व पीयुष मोरे, शहर उपाध्यक्ष मनीष पाटिल, राविकां के शहराध्यक्ष संकेत बोके, राकांपा के शहर प्रसिध्दि प्रमुख अमित तायडे सहित उज्वल पांडे, प्रथमेश बोके, सार्थक खोरगडे, पंकज शर्मा, शिवराज पाटिल , शिवकुमार कैथवास, हर्षल रोंघे, आदित्य गुप्ता, अभिजीत लोयटे, कार्तीक पाटिल, अमन गुडधे व पंकज खंडालकर के साथ ही राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे.





