कल पालकमंत्री बावनकुले अमरावती में
भाजपा नेता जयंत डेहणकर की बेटी के स्वागत समारोह में रहेंगे उपस्थित

अमरावती/दि.8- राज्य के राजस्व मंत्री एवं जिला पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले कल शनिवार 9 मई को अमरावती के संक्षिप्त दौरे पर आ रहे हैं. अपने इस दौरे के तहत पालकमंत्री बावनकुले द्बारा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी जयंत डेहणकर की बेटी के स्वागत समारोह में उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी.
इस संदर्भ में दी गई जानकारी के मुताबिक पालकमंत्री बावनकुले कल दोपहर 2 बजे सडक मार्ग के जरिए नागपुर से रवाना होकर दोपहर 3.45 बजे अमरावती पहुंचेगे तथा कैम्प परिसर स्थित होटल ग्रैंड महफील के रूबी हॉल में भाजपा नेता जयंत डेहणकर की बेटी के स्वागत समारोह में उपस्थित रहेंगे. इसके उपरांत दोपहर 4.30 से शाम 6.30 बजे तक उनका समय जिला परिषद कार्यालय में आरक्षित रहेगा तथा शाम 7 बजे वे अमरावती से नागपुर के लिए रवाना होंगे.





