24 मई को मेरिट विद्यार्थियों का सत्कार
माहेश्वरी पंचायत का आयोजन

अमरावती/दि.12– माहेश्वरी पंचायत, अमरावती द्वारा आगामी 24 मई को मेरिट विद्यार्थियों सहित विविध शिक्षा क्षेत्र के प्राविण्य प्राप्त छात्र-छात्राओं का सत्कार किया जाएगा. यह जानकारी देते हुए बताया गया कि, विद्यार्थियों से आगामी 22 मई तक अपनी अंक तालिका की कॉपी माहेश्वरी भवन में जमा कराना आवश्यक है.
पंचायत ने बताया कि, माहेश्वरी समाज के छात्र जिन्होने अपनी मेहनत और लगन से विविध क्षेत्र में प्राविण्य प्राप्त किया जिसमें कक्षा 10 वी और 12 वी में 85% प्रतीशत के ऊपर अंक प्राप्त किए हुए छात्र, साथ ही सीईटडी, जेईई, नीट, स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.ई, एम बी बी एस, एम.डी, सी.ए,एम. बी. ए., पी.एच.डी. और कीसी अन्य क्षेत्र में सफलता हासिल कीए हुए छात्रों का गुण गौरव सत्कार रविवार 24 मई को सुबह 9.30बजे माहेश्वरी समाज के सरपंच सुरेश साबू की अध्यक्षता में स्थानीय माहेश्वरी भवन प्रांगण में लिया जाएगा. इस हेतु सफलतम छात्र को अपने गुणवत्ता प्राप्त गुण पत्रीका की प्रतीलीपी को 22 मई तक श्री माहेश्वरी भवन धनराज लेन अमरावती कार्यालय में सुबह 9.00 से 11.00बजे तक और दोपहर 4.00बजे से शाम6.00बजे के बिच पहुंचाना होगा.इसके बाद आने वाले गुण पत्रीका बाबत विचार करने का अधिकार संयोजक समिती का रहेगा. अधिक जानकारी हेतु संजयकुमार राठी 9404103384 से संपर्क कर सकते हैं.