शहर पुलिस को 250 एयरकूल जैकेट

आज हुआ 150 का वितरण

* गर्मी से बचाव में बडा उपयोगी
अमरावती/दि.12 – भीषण गर्मी के इस दौर में आउटफिल्ड ड्यूटी करनेवाले पुलिस कर्मियों हेतु कूल-कूल समाचार है. अमरावती शहर पुलिस को राज्य के गृह महकमें से 250 एयरकूल जैकेट प्राप्त हुए हैं. उनमें से 150 जैकेट का वितरण यातायात सिपाहियों सहित 112 के तैनात कर्मियों को किया गया. यह जैकेट फैनयुक्त है. जो बैटरी पर संचालित है. धूप में खडे रहने पर भी यह कूल-कूल एहसास कराता है.
* पॉवर बैंक और चार्जिंग केबल
एयरकूल जैकेट वितरण करने के साथ पॉवर बैंक और चार्जिंग केबल भी पुलिस कर्मियों को सौंपे गए. दिनभर धूप में अपना कर्तव्य करते समय पुलिस कर्मियों के लिए यह बडा उपयोगी उपकरण बताया जा रहा है. निश्चित ही अमरावती की 44-45 डिग्री की भीषण गर्मी में एयरकूल जैकेट यहां के पुलिस कर्मियों को राहत प्रदान करेंगे, ऐसी आशा की जा रही है. बता दें कि राज्य में मुंबई के बाद अमरावती को ही इस प्रकार के जैकेट प्राप्त हुए हैं.

Back to top button