पश्चिम विदर्भ हो जाए खबरदार, यलो अलर्ट
अगले तीन दिनों तक हीटवेव का अलर्ट

पुणे/दि.12 – महाराष्ट्र में अगले 3 दिनों तक हीटवेव (उष्ण लहर) आने की जानकारी पुणे मौसम विभाग के साइंटिस्ट सखाराम सानप ने दी है. मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अधिकतम तापमान बढ़ने की भी जानकारी उन्होंने दी है. अगले 3 दिनों में राज्य में हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है, जिससे मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है. महाराष्ट्र गर्मी से तप रहा है और अगले तीन दिनों के लिए सतर्कता का इशारा दिया गया है. अगले 3 दिनों तक महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. अकोला और नंदुरबार जिलों का तापमान 45.3 डिग्री के ऊपर चला गया है.
राज्य के अधिकतर जिलों का तापमान अभी 40 डिग्री से ऊपर है और अगले तीन दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. नागरिकों को अगले 3 दिनों तक विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, ऐसा पुणे मौसम विभाग ने बताया है. अगले 5 दिनों में बारिश की संभावना नहीं होने से तापमान कम होने की संभावना भी कम है. अगले तीन से चार दिनों में तापमान और बढ़ने का अनुमान पुणे मौसम विभाग ने जताया है. मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में उच्च तापमान बढ़ने की जानकारी भी दी गई है. अगले 3 दिनों में हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है और मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. महाराष्ट्र गर्मी से तप रहा है और अगले तीन दिनों के लिए सतर्कता का इशारा दिया गया है. अकोला और नंदुरबार जिलों का तापमान 45.3 डिग्री से ऊपर चला गया है. अमरावती का पारा 44 डिग्री पार हो गया है.





