70 करोड की हफ्ताखोरी, चाकणकर की बढी मुसीबत

रुपाली चाकणकर को ईडी का समन?

नाशिक/दि.12 – नाशिक के भोंदू बाबा अशोक खरात के कई मामलों में गहन जांच जारी है. इसी मामले के कारण मुश्किल में फंसी राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. रूपाली चाकणकर की मुश्किलें और बढ़ने की संभावना है. दो दिन पहले ही उनकी विशेष जांच टीम द्वारा लगभग साढ़े पांच घंटे पूछताछ की गई थी. अब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने एंट्री ले ली है. सूत्रों के अनुसार, ईडी ने रूपाली चाकणकर को समन भेजा है और जल्द ही उनकी गहन पूछताछ की जाएगी.
नाशिक के भोंदू बाबा के नाम से जाने जाने वाले अशोक खरात पर एक बड़े खंडणी रैकेट चलाने का आरोप है. इस रैकेट के जरिए उसने 70 करोड़ रुपये से अधिक की रकम इकट्ठा करने का संदेह है. इस बड़ी राशि को हेरफेर करने के लिए उसने कई बेनामी बैंक खातों का उपयोग किया था. इसी मामले में रूपाली चाकणकर का नाम सामने आया है. अब जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि क्या उनका इन वित्तीय लेन-देन से कोई संबंध है.
रूपाली चाकणकर ने अपने पद का उपयोग करके क्या किसी संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में मदद की? ‘शिवनिका’ नाम की संस्था में उनकी भूमिका और वहां हुए वित्तीय लेन-देन अब जांच के घेरे में हैं. क्या अशोक खरात द्वारा इकट्ठा किए गए 70 करोड़ रुपये में उनका कोई हिस्सा था या उन्होंने इसे ट्रांसफर करने में मदद की? इस मामले के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हैं या नहीं, इसकी भी जांच ईडी करेगी.
राजनीतिक हलचल
सूत्रों के अनुसार, एसआईटी अपनी जांच रिपोर्ट जल्द ही ईडी को सौंपेगी. यदि इस जांच में ठोस सबूत मिलते हैं, तो रूपाली चाकणकर पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की संभावना है. राजनीतिक गतिविधियों के बीच केंद्रीय एजेंसी के इस मामले में प्रवेश करने से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा हलचल मच गया है.

Back to top button