अशोकनगर से गूंजी के दौरान दो सडक हादसे

चारपहिया वाहन सडक से नीचे उतरा और आयशर का टायर फटा

अंजनसिंगी /दि.14- अशोकनगर से गूंजी के दौरान एक स्थान पर सोमवार और मंगलवार को दो अलग-अलग सडक दुर्घटना हुई. सोमवार 11 मई को दोपहर 3 बजे के दौरान चारपहिया वाहन क्रमांक एम.एच.12-एलजे-9772 धामणगांव रेलवे की तरफ जा रहा था तब गूंजी गांव के सामने चालक का वाहन पर से संतुलन बिगड गया और वाहन सडक से नीचे उतरकर गहरे नाले में गिर गया. चालक गाडी छोडकर भाग गया. रात 10 बजे तक वाहन वहीं पडा था. रात को वह वाहन हटाया गया.
इसी तरह दूसरी दुर्घटना मंगलवार 12 मई को दोपहर 12 बजे के दौरान इसी स्थान पर घटित हुई. हैदराबाद से आम भरकर आ रहा आयशर ट्रक क्रमांक एम.एच.27-डीटी-0894 गूंजी से अशोकनगर के दौरान टायर फुटने से पलट गया. दक्षीण दिशा से आनेवाला यह ट्रक टायर फुटने के बाद पलट गया. ट्रक की रफ्तार अधिक रहने का अनुमान नागरिकों ने लगाया है. दोनों दुर्घटना में भाग्यवश कोई जीवितहानी नहीं हुई.

 

Back to top button