डॉ. अजय जाधव ने ली वीआरएस

मनपा के स्वास्थ्य अधिकारी

* प्रशासन में खलबली
अमरावती /दि.13- महापालिका के स्वच्छता और स्वास्थ्य विभाग में बीते 23 वर्षो से सेवा दे रहे मेडिकल ऑफीसर डॉ. अजय जाधव ने अचानक स्वेच्छा निवृत्ति का निर्णय किया है. उन्होंने मनपा आयुक्त के पास स्वेच्छा निवृत्ति का आवेदन कर दिया है. जिससे प्रशासन में खलबली मची है.
डॉ. जाधव ने अपने आवेदन में काम के दबाव और प्रशासकीय दिक्कतों एवं मानसिक परेशानी असहय होने से स्वेच्छा निवृत्ति लेेने की बात कहीं है. उन्होंने यह भी लिखा है कि विभिन्न प्रकार के दबाव प्रभाव का सामना करना पड रहा है. ऐसी स्थिति में काम करना कठिन हो गया है.
डॉ. जाधव ने कई बार अन्य विभाग में स्थानांतरण किए जाने का अनुरोध प्रशासन से किया था. उनकी विनती पर ध्यान नहीं दिया गया. अब उन्होंने स्वेच्छा निवृत्ति अर्थात वीआरएस ली है. बता दें कि समूचे शहर की साफ सफाई को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी और मेडिकल ऑफीसर बारंबार लोगों और नुमाइंदों के कोपभाजन बने हैं.

Back to top button