सत्ता में रहकर भी कर सकते आंदोलन

शपथ ग्रहण पश्चात विधायक बच्चू कडू का बयान

अमरावती/दि.15- प्रहार जनशक्ति संगठन के प्रमुख बच्चू कडू ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण पश्चात बहुत स्पष्ट कहा कि सत्ता में रहकर आंदोलन नहीं करना, ऐसा कोई नियम है क्या ? कडू अपनी आक्रमक शैली के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए संकेत दिए कि वे किसानों और आम जनता के मुद्दों पर सत्तापक्ष के सदस्य रहते हुए भी सडक पर उतर सकते हैं.
बच्चू कडू ने उच्च सदन के 9 अन्य सदस्यों के संग गुरूवार को विधान मंडल में समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण की. उपरांत मीडिया से संक्षिप्त संवाद में उन्होंने बताया कि उनकी आवाज सदैव उठेगी. फिर वह कोई भी सदन हो. उन्होंने किसानों, दिव्यांगों और सामान्य लोगों के मुद्दों पर आंदोलन की प्रवृत्ति का त्याग न करने की आत कही. कडू ने पुन: स्पष्ट किया कि प्रहार सामाजिक संस्था के रूप में कार्य करती रहेगी. उसी प्रकार एकनाथ शिंदे को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए वे अपनी समस्त शक्ति लगा देंगे.
बच्चू कडू ने शिवसेना में प्रवेश किया. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें उच्च सदन का सदस्य बनाया. धनुष्यबाण हाथ में लेकर बच्चू कडू ने कहा कि यह संघर्ष केवल पद तक सीमित न होकर मंत्रालय में दिव्यांगों के सक्षमीकरण, किसानों, के लिए जारी रहेगा. श्रमिक वर्ग और महिलाओं के हक के लिए भी वे लडाई जारी रखेंगे.

Back to top button