17 वर्षीया बेटी का 13 माह में दो बार बालविवाह का प्रयत्न

7 लोगों के विरुद्ध दर्यापुर थाने में केस

दर्यापुर/दि.15– 17 साल की बेटी का 13 माह में दो बार बालविवाह किया गया. दोनों पति ने पीडिता का शोषण किया. फिलहाल दोनों ने उसे छोड दिया. यह भयंकर घटना दर्यापुर थाना क्षेत्र में उजागर हुई है. पुलिस ने शिकायत पर पीडिता के माता-पिता सहित दोनों पति और ससुराल पक्ष के विरुद्ध अनेक धाराओं में अपराध दर्ज किया है.
पीडिता बमुश्किल 15 साल की रहने पर 2024 में उसका पहला बालविवाह कर दिया गया. कुछ माह पहले पति के पास वह रही. इस दौरान पीडिता पर यौन अत्याचार किया गया. वह पति से विवाद पश्चात मायके लौट आई. उस समय भी उसके सौतेले पिता ने उसका समुपदेशन करने की बजाए उम्र के 16 वें वर्ष में 2025 में अकोला जिले में दूसरा बालविवाह कर दिया.
यहां भी कुछ दिनों बाद उसका पहले पति के समान शोषण शुरु हुआ. उनके साथ निभ नहीं पाई. इससे वह पहले पति के पास लौट गई. किंतु कुछ दिनों बाद उसने घर में नहीं रहना कहकर उसे निकाल दिया, तब पीडिता ने दर्यापुर पुलिस की शरण ली. पुलिस ने उसकी शिकायत पर अपराध दर्ज किया है. जिसमें दोनों पति और सुसराल पक्ष के लोगों के साथ-साथ माता-पिता पर भी गुन्हा दाखिल किया है. पोक्सों की धाराएं लगाई गई है. घरेलू विवाद और असह्य प्रताडना से पीडिता तंग आ गई थी.

 

Back to top button