पूरी रात चला ग्रामीण क्षेत्र में ‘कोम्बिंग’ ऑपरेशन

फरार आरोपी दबोचे, 949 वाहनों की जांच

* तीक्ष्ण हथियार जब्त, 21 वॉरंट तामिल
* अपराधियों में मचा हडकंप
अमरावती/दि.19- जिले की अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ग्रामीण पुलिस ने शनिवार 16 मई की रात संपूर्ण जिले में कोंम्बिग ऑपरेशन और गश्त अभियान चलाया. जिला पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के निर्देश पर चलाये गये इस अभियान के तहत जिले के कुख्यात अपराधी शराब तस्कर और मादक पदार्थ विक्रेताओं में हडकंप मच गया. इस दौरान एलसीबी के दल ने भी एमडी की बडी कार्रवाई की.
इस अभियान में 52 पुलिस अधिकारी और 262 पुलिस जवानों ने सडकों पर उतरकर यह कार्रवाई की. जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों समेत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई. इस दौरान बस डिपो, रेल्वे स्टेशन, होटल लॉज और ढाबों की जांच की गई. उपविभागीय पुलिस अधिकारी भी इस अभियान में शामिल हुए.

* तीक्ष्ण हथियार जब्त
पुलिस रिकॉर्ड पर रहे कुख्यात अपराधी, फरार आरोपी और संपत्ति विषयक मामलों के संदिग्धों की जांच की गई. अभियान के दौरान तीक्ष्ण हथियार रखने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. इन दोनों आरोपियों के पास से दो तलवार जब्त की गई है.

* 31 शराब बिक्रेताओं पर मामला दर्ज
शराब बंदी कानून के तहत 31 तथा रात के समय संदेहास्पद रुप से घूमने वाले 11 लोगों पर कार्रवाई की गई. इसके अलावा पुलिस ने गैर जमानती 17 और स्टैंडिंग वॉरंट के 4 ऐसे कुल 21 वॉरंट तामिल किये. इस संपूर्ण अभियान मेें पुलिस ने एक फरार आरोपी और पहले के मामलों में वॉन्टेड 12 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की.

* 949 वाहनों की जांच
कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने जिले के यातायात पर भी कडी नजर रखते हुए कुल 949 वाहनों की गहन जांच की. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 211 वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई कर उनसे 69 हजार 800 रुपए जुर्माना वसूल किया गया. इसमें सभी एसडीपीओ, सभी थानेदार और अधिकारी और जवान शामिल हुए. जिले में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश रखने के लिए और नागरिकों की सुरक्षा के लिए ऐेसे कोम्बिंग ऑपरेशन आगे भी चलाने की चेतावनी एसपी निकेतन कदम ने दी.

Back to top button