विधायक रवि राणा ने खोलापुरी गेट जाकर तालाब में डूबने से मृत बच्चों के परिजनों से की सांत्वना भेंट

अमरावती/दि.19- अमरावती शहर में हाल ही में एक अत्यंत हृदयविदारक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है, जिससे पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई है. पिकनिक का आनंद लेने गए खोलापुरी गेट परिसर के चार मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से दुखद मृत्यु होने से इलाके में शोक व्यक्त किया जा रहा है. स्व. पायल पंडित, स्व. यश काकने, स्व. सोनाली जोशी और स्व. आदित्य जोशी इन मासूम बच्चों के असमय निधन से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. विधायक रवि राणा ने परिजनों से आज भेंट कर उन्हें युवा स्वाभिमान दुख की इस बेला में उनके साथ रहने की बात कही.
इस अत्यंत वेदनादायक घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र विधानसभा आश्वासन समिति के अध्यक्ष तथा विधायक रवि राणा ने तुरंत मृत बच्चों के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने दुखी माता-पिता को सांत्वना देते हुए उन्हें धैर्य बंधाया. साथ ही इस दुख की घड़ी में वे और युवा स्वाभिमान पक्ष हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं, ऐसा आश्वासन दिया.
विधायक रवि राणा ने स्व. पायल पंडित, स्व. यश काकने, स्व. सोनाली जोशी और स्व. आदित्य जोशी इन मासूम बच्चों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा को शांति मिले, ऐसी प्रार्थना की. इस मौके पर उपस्थित नागरिकों में भी गहरा शोक व्यक्त किया गया. इस अवसर पर नगरसेवक योगेश विजयकर, नगरसेविका अर्चना पांडे, नगरसेविका प्रियंका पाटने, राजा बांगडे, बबलू आठवले, अशोक पांडे, किशोर पिवाल, भूषण पाटने, राजेश अंबाडकर, दिलीप भाकरे, पंकज गायकवाड़, सूरज बटोले, सोनू माकोडे, विलास पवार, चंदू गावंडे, अवि भुयार और परिसर के नागरिक उपस्थित थे.

Back to top button