नक्सलियों की हथियार बनाने की फैक्टरी तबाह

पुलिस की गढचिरोली के जंगल में कार्रवाई

गढचिरोली/दि.25– गढ़चिरोली में पुलिस ने नक्सलियों की हथियार बनाने की फैक्ट्री तबाह कर दी. सरेंडर करने वाले माओवादियों से मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन के दौरान माओवादियों का अलग-अलग सामान मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार, माओवादी सुरक्षा बलों को नुकसान पैदा करने के मकसद से सरकार के खिलाफ हमले करने के लिए जंगल के इलाकों में कई तरह के हथियार और विस्फोटक सामान दबा देते थे. उस सामान का इस्तेमाल माओवादी अलग-अलग नक्सली हफ्तों, चुनावों वगैरह के दौरान सुरक्षा बलों पर हमले करने के लिए करते थे. गढ़चिरौली जिले में माओवाद अब खत्म हो गया है और गढ़चिरौली पुलिस फोर्स ने माओवादियों द्वारा जंगल में छिपाए गए सामान को ज़ब्त करने में कामयाबी हासिल की है.

Back to top button