वाशी हायवे ब्रिज पर ट्रैवल्स बस में लगी आग

बड़ा हादसा टला

मुंबई /दि.25- वाशी हायवे ब्रिज पर चढ़ाई के दौरान एक ट्रैवल्स बस में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है. यह हादसा ब्रिज के रॉन्ग साइड हिस्से के पास हुआ, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग फैल गई. हालांकि, समय रहते यात्रियों और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंच गया और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया. पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्राथमिक अंदाजा शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी का लगाया जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी. घटना के कारण कुछ समय तक वाशी हायवे पर यातायात प्रभावित रहा.

Back to top button