नाबालिग प्रेमिका के साथ प्रेमी युवक का पलायन

विरोध करने वाली मां को भी धमकी

अमरावती/दि.26– फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग युवती को शादी का प्रलोभन देकर प्रेमी युवक भगा ले गया. 23 मई को तडके 5.30 बजे के दौरान यह घटना उजागर हुई. शनिवार की रात आरोपी युवक और उसकी रिश्तेदार महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता महिला की नाबालिग बेटी की पहचान राहुल (20) नामक युवक से हुई थी. दोनों के बीच धीरे-धीरे प्रेम संंबंध स्थापित हो गये. युवती नाबालिग रहने से उसके माता-पिता ने राहुल को अनेक बार समझाने का प्रयास किया और युवती से दूर रहने कहा. लेकिन राहुल के बर्ताव में कोई फर्क नहीं पडा. 23 मई को तडके परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे, तब राहुल उसे अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर भगा ले गया. बेटी घर में दिखाई नहीं देने से परिवार के सदस्य ने उसकी तलाश शुरु की. युवती की मां ने राहुल के मोबाइल पर संपर्क किया, तब उसने कहा कि, आपसे जो होता है, वह करो, मैं उसके साथ शादी करुंगा. इतना ही नहीं बल्कि एक 35 वर्षीय महिला ने शिकायतकर्ता महिला को मोबाइल पर फोन कर परिसर के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है.

Back to top button