चांदूर रेल्वे पुलिस ने पांच गोवंश को दिया जीवनदान

मालवाहक वाहन समेत 5.66 लाख रुपए का माल जब्त

अमरावती/दि.26- अमरावती जिले के चांदूर रेलवे पुलिस स्टेशन की टीम ने मवेशियों की अवैध तस्करी के खिलाफ छापा मारते हुए एक वाहन सहित पांच मवेशी जब्त किए हैं. यह कार्रवाई 25 मई को गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस के दल ने मालवाहक वाहन समेत कुल 5 लाख 66 हजार रुपए का माल जब्त किया है.
पुलिस को सूचना मिली थी कि मालखेड रेलवे क्षेत्र में अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसी दौरान एक संदिग्ध मालवाहक वाहन पुलिस की ओर आता दिखाई दिया. वाहन की जांच करने पर उसमें पांच मवेशियों को बिना चारा-पानी की व्यवस्था के अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था. जांच के दौरान पुलिस ने मालवाहक वाहन क्रमांक एमएच-06/बीडब्ल्यू-3977 को जब्त किया. वाहन चालक ने अपना नाम मोहम्मद मसीर (32), निवासी चांदूर रेलवे, जिला अमरावती बताया कि, पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मालवाहक वाहन कीमत लगभग 5 लाख रुपये, 10 हजार रुपए मूल्य का एक मोबाइल और पांच मवेशी जिनकी कीमत 56 हजार रुपये बतायी गई है, ऐसे कुल 5 लाख 66 हजार रुपये का माल जब्त किया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दत्ता तोतेवाड़े, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनिल पवार तथा पुलिस निरीक्षक अजय आकरे के मार्गदर्शन में की गई. कार्रवाई में पुलिसकर्मी नितेश अजदे, शिवाजी चुगे, मुजफ्फर शेख, सागर और भागवत सहित अन्य कर्मचारियों ने सहभाग लिया.

Back to top button