क्रिकेट खेलने गए किशोर पर हमला

सिर पर रॉड मारकर किया घायल

अमरावती/दि.26– गाडगेनगर थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने गए एक किशोर पर तीन अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता कठोरा नाका निवासी सुधीर देशमुख (58) ने गाडगे नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि, रविवार शाम उनका बेटा अर्णव घर के पास स्थित गार्डन में क्रिकेट खेलने गया था. कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि कुछ युवकों ने अर्णव के साथ मारपीट की है. गार्डन पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अर्णव के सिर से खून बह रहा था. अर्णव ने बताया कि तीन युवकों ने उस पर हमला कर लोहे की रॉड से सिर पर वार किया. घायल अर्णव को इलाज के लिए ले जाते समय साई बाबा मंदिर के पास उसने हमलावरों की पहचान भी बताई. शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो एक युवक ने हथियार दिखाकर धमकाने की कोशिश की. इसके बाद अर्णव को तुरंत देशमुख अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Back to top button