4 बच्चों को कुएं में ढकेलकर पिता ने की आत्महत्या

जलगांव जामोद के राजुरा गांव की घटना

* आत्मघाती कदम उठाने से पहले पत्नी को मायके छोडा
* पूरे परिसर में मची जबरदस्त सनसनी, जांच जारी
बुलढाणा/दि.25- जिले की जलगांव जामोद तहसील के राजुरा गांव से आज एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई हैं. जब गांव के बांध परिसर में स्थित कुएं से एक व्यक्ति और उसके चार बच्चों के शव बरामद हुए. आदिवासी समाज से वास्ता रखनेवाले उस व्यक्ति द्बारा खुद ही अपने बच्चों को कुएं में ढकेलने के बाद खुद भी आत्महत्या किए जाने का प्राथमिक अनुमान पुलिस द्बारा जताया गया है. इस घटना के चलते पूरे परिसर में जबरदस्त हडकंप व्याप्त हैं. पुलिस द्बारा मामले की जांच की जा रही हैं.
जानकारी के मुताबिक जलगांव जामोद तहसील के भालेअंजन गांव से वास्ता रखनेवाले विजय मुसा किराडिया ने आज सुबह अपनी पत्नी को मायके ले जाकर छोडा, जहां से गांव की ओर वापिस आते समय उसने अपने चारों बच्चों प्रित किराडिया, प्राची किराडिया, पूर्वी किराडिया एवं पियुष किराडिया को राजूरा बांध परिसर स्थित कुएं में ढकेल दिया और फिर खुद भी कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन व पुलिस सहित परिसरवासियों ने तुरंत ही घटनास्थल की ओर दौड लगाई. जिसके बाद कुएं से पांचो शवों को बाहर निकालते हुए पंचनामें की कार्रवाई के बाद जलगांव जामोद के ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजय किराडिया और उसकी पत्नी के बीच आए दिन पारिवारिक वजहों के चलते झगडा हुआ करता था. जिसकी वजह से उसकी पत्नी अक्सर ही अपने मायके चली जाया करती थी. ऐसे में विजय किराडिया ने आज सुबह ही अपनी पत्नी को उसके मायके ले जाकर छोडा था और वहा से वह अपने चारो बच्चों के साथ गांव की और लौट रहा था. लेकिन गांव लौटने की बजाय मानसिक तौर पर हैरान परेशान विजय किराडिया ने बेहद आत्मघाती निर्णय लिया और फिर राजूरा बांध परिसर स्थित कुएं में अपने चारों बच्चों को ढकेलते हुए खुद भी कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के चलते परिसर में जबरदस्त सनसनी व शोक व्याप्त हैं.

Back to top button