केवल दो घंटे पहले सेंटर्स पर ऑनलाइन पहुंचेगा पर्चा
लीक होने के डर से राज्य बोर्ड का निर्णय

* अगले माह की पूरक परीक्षा से होगा प्रारंभ
* कक्षा 10 वीं और 12 वीं की एक्जाम
अमरावती/दि.26 – नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के भी पर्चे लीक होने की घटना और उससे विद्यार्थियों के होते नुकसान को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने महत्वपूर्ण निर्णय किया है. जिसके अनुसार अब परीक्षा केन्द्रों पर केवल दो घंटे पहले और वह भी ऑनलाइन रूप से पर्चा पहुंचेगा. जिसके प्रिंट आउट निकालकर विद्यार्थियाेंं को दिए जायेंगे. अगले माह होनेवाली कक्षा 10 वीं की पूरक परीक्षा दौरान यह प्रयोग अपनाया जायेगा. यह जानकारी राज्य बोर्ड ने दी.
कैसे होगी नई प्रणाली
– परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही परीक्षा केन्द्र के लिए प्रश्नपत्र डाउनलोड करने की लींक एक्टीव होगी.े
– प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के मुख्य कम्प्यूटर पर एक सुरक्षित पासवर्ड, डीजिटल लॉगिग सिस्टम और वन टाइम कोड के जरिए प्रश्न पत्र उपलब्ध हो सकेगा.
– प्रश्न पत्रिका डाउन होने के तुरंत बाद परीक्षा केन्द्र पर हाईस्पीड प्रिंटर की मदद से पर्चे छापे जायेंगे और सीधे विद्यार्थियों के वितरित होंगे.
– नई तकनीक के आने से प्रश्नपत्रों को ट्रेजरी में रखने और वहां से वाहनों द्बारा केन्द्रों तक ले जाने की पारंपरिक व संवेदनशील व्यवस्था बंद हो जायेगी. इसके साथ ही प्रश्नपत्र की छपाई उनकी सुरक्षा और परिवहन और होनेवाला बडा खर्च बचेगा. पुणे और गडचिरोली में नई प्रणाली सर्वप्रथम अपनाए जाने की जानकारी भी बोर्ड ने दी है.





