मुख्य मार्ग पर विशाल पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला

नागरिकों की शिकायतों के बावजूद मनपा उद्यान विभाग ने नहीं की कार्रवाई

अमरावती /दि.27– कल्याण नगर चौक से मोती नगर चौक जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बढ़ चुके विशाल पेड़ की छंटाई करने की मांग नागरिकों तथा समाजसेवक केतन मसतकर द्वारा कई बार लिखित और मौखिक रूप से अमरावती महानगरपालिका के उद्यान विभाग से की गई थी. इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई.
मानसून शुरू होने से पहले ही हल्की बारिश और तेज हवा के कारण यह विशाल पेड़ मुख्य सड़क किनारे स्थित एक जनरल एंड स्टील सेंटर पर अचानक गिर पड़ा. सौभाग्य से इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. घटना के बाद क्षेत्र के नागरिकों और दुकानदारों ने समाजसेवक केतन मसतकर से संपर्क कर पूरी जानकारी दी. सूचना मिलते ही केतन मसतकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मनपा उद्यान विभाग को पेड़ गिरने की जानकारी दी. इसके बाद मनपा उद्यान विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गिरे हुए विशाल पेड़ की छंटाई का कार्य शुरू किया. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक और दुकानदार उपस्थित थे. इनमें रवि वाढाई, अनिल चितले, संजू काले, भुतडा साहेब, अनुराग किल्लेकर, बंटी यादव, मंगेश भेंडे, अभी किल्लेकर, मोन्या ठाकूर, पियुष भोवते, सूरज बहादुरकर, केशव गजभिये, पंकज यादव, आयुष सोनटक्के, लकी भवरेकर सहित बड़ी संख्या में पुरुष और महिला रहिवासी मौजूद थे.

Back to top button