प्रवाशियों की असुविधा टलेगी!
अमरावती-पुणे एक्सप्रेस नियमित रुप से जाएगी

अकोला/दि.27- यात्रियों की असुविधा टलेगी! अमरावती-पुणे एक्सप्रेस के संदर्भ में बड़ा निर्णय लिया गया है. पुणे मंडल के अंतर्गत तकनीकी काम के कारण इस रेलगाड़ी को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया था. 27 और 28 मई को चलने वाली अमरावती-पुणे और पुणे-अमरावती एक्सप्रेस के संदर्भ में अब निर्णय बदल दिया गया है. इन दो दिनों में यह ट्रेन नियमित मार्ग से ही चलेगी.
मध्य रेलवे के पुणे मंडल द्वारा दौंड-मनमाड विभाग के विसापुर – रांजणगांव – सारोला स्टेशनों के बीच चल रहे दोहरीकरण के काम के कारण कई रेलगाड़ियों के निर्धारित मार्गों में बदलाव किए गए हैं. इसमें गाड़ी क्रमांक 11026 और 11025 अमरावती – पुणे एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला गया था. अब संबंधित निर्णय में सुधार करते हुए रेलवे प्रशासन ने इन गाड़ियों को उनके नियमित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है.
गाड़ी क्रमांक 11026 अमरावती – पुणे एक्सप्रेस 27 मई को अमरावती से अपने नियमित मार्ग से रवाना होगी और पुणे स्टेशन पहुंचेगी. गाड़ी क्रमांक 11025 पुणे – अमरावती एक्सप्रेस 28 मई को पुणे से अपने नियमित मार्ग से रवाना होगी और अमरावती स्टेशन पहुंचेगी, ऐसी जानकारी मध्य रेलवे के भुसावल विभाग की ओर से दी गई.
* 28 और 29 मई को हालांकि पुणे-अमरावती एक्सप्रेस वैकल्पिक मार्ग से चलेगी
मध्य रेलवे के पुणे विभाग में दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत ब्लॉक लिया गया है. इस काम के कारण कुछ रेलगाड़ियों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किए गए हैं. गाड़ी क्रमांक 11026 अमरावती – पुणे एक्सप्रेस 28 मई को अकोला, पूर्णा, परभणी, लातूर रोड, कुर्डुवाडी, दौंड मार्ग से चलेगी. गाड़ी क्रमांक 11025 पुणे-अमरावती एक्सप्रेस 29 मई को दौंड, कुर्डुवाडी, लातूर रोड, परभणी, पूर्णा, अकोला मार्ग से चलेगी. गाड़ी क्रमांक 12627 एसबीसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस सोलापुर, कुर्डुवाडी, लातूर रोड, परभणी और मनमाड मार्ग से चलेगी. गाड़ी क्रमांक 11410 निजामाबाद-पुणे एक्सप्रेस 27 मई को परभणी, लातूर रोड, कुर्डुवाडी, दौंड मार्ग से चलेगी. इसके अलावा अन्य कई रेलगाड़ियों के मार्ग में भी बदलाव किए गए हैं. यात्रा से पहले रेलगाड़ियों की समय-सारिणी और मार्ग में हुए बदलावों की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ केंद्र से जांच लें. यात्रियों से सहयोग करने की अपील रेलवे विभाग द्वारा की गई है.





