रीलस्टार रोहिणी पाराध्ये ने फांसी लगाई

ब्रह्मपुरी की होटल में सनसनीखेज घटना

सोलापुर/दि.29- अपने जिंदा दिल, सादगी और हसमुख रील्स से लाखों लोगों के चेहरों पर हंसी लाने वाली रील्सस्टार रोहिणी नीलेश पाराध्ये (25) नामक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह सनसनीखेज घटना मंगलवेढा तहसील के ब्रह्मपुरी गांव में मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे के दौरान घटित हुई. आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे के दौरान होटल के रसोई घर में रोहिणी द्वारा फांसी लिये जाने की बात सामने आयी. यह बात सामने आते ही पति नीलेश ने उसे तत्काल मंगलवेढा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित किया. रोहिणी और नीलेश पाराध्ये नामक दम्पति पिछले कुछ साल से विविध सामाजिक विषय, ग्रामीण जीवनशैली और खाद्य संस्कृति पर आधारित रील्स के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में थे. ब्रह्मपुरी की होटल के रसोई घर में विविध खाद्य पदार्थ तैयार करते समय की गई रील्स काफी लोकप्रिय हुई थी. इस व्यवसाय में स्थिर होकर होटल की और नई शाखा शुरु करने के ञ्च्प्रयास दोनों ने शुरु किये थे. ऐसा रहते इसी होटल में रोहिणी द्वारा फांसी लगाये जाने से हडकंप मच गया है.

Back to top button