ग्यारहवीं प्रवेश की शुरुआत
संभाग में 7,842 विद्यार्थियों का एडमिशन पक्का

* अभी पहली सूची के 6 दिन शेष
* अमरावती जिले में साडे 14 हजार विद्यार्थियों को कॉलेजेस आवंटित
* जिले में 41,470 सीटें उपलब्ध
* विज्ञान शाखा में सर्वाधिक 18,550 स्थान
अमरावती /दि.30- ग्यारहवीं के लिए केंद्रीय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया लागू की जा रही है और प्रदेश में 1,06,823 विद्यार्थियों ने प्रवेश हेतु पंजीयन किया है. पहली सूची जारी करते हुए केंद्रीय प्रवेश पद्धती ने बताया कि, 88,394 विद्यार्थियों ने पर्याय का फॉर्म भरा था. अत: 29 मई से कटऑफ के अनुसार प्रवेश दिए जा रहे है. अमरावती संभाग में 7,842 विद्यार्थियों का प्रवेश आज सबेरे 11 बजे तक सुनिश्चित हो जाने की जानकारी संयोजक आदित्य गावंडे ने दी. उन्होंने अमरावती मंडल से चर्चा करते हुए बताया कि, जिले में भरपूर सीटें उपलब्ध है. 13,512 विद्यार्थियों को उनकी कोर्सेसनिहाय सीटें आवंटित कर दी गई है. आगामी 3 जून तक इन विद्यार्थियों को अपने प्रवेश संबंधित कॉलेज में सुनिश्चित करने है. जिले में सायंस, कॉमर्स और आर्टस् की 41,470 सीटें उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को अभ्यासक्रम के अनुसार प्रवेश मिल रहा है. कॉलेजेस का कटऑफ अलग-अलग है.
आदित्य गावंडे ने बताया कि, 29 मई से शुरु हुई पहली फेरी में विज्ञान के 7,916, वाणिज्य के 1,422 और कला शाखा के 4,174 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित कर दी गई है. यह संख्या 13,512 रही. अभी भी विद्यार्थी अगली फेरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. 29 से 3 जून के बीच दाखिला कनफर्म करना होगा. अधिकृत सूत्रों ने बताया कि, अमरावती जिले में सायंस के 18,550, वाणिज्य 5,260 और कला शाखा की 17,660 सीटें उपलब्ध है. कुल 41,470 स्थान रहने से विद्यार्थियों को आराम से प्रवेश प्राप्त हो सकता है. वरीयता सूची मेरिट लिस्ट पर रहेगी. साथ ही विद्यार्थियों को कम से कम एक और अधिकतम 10 कनिष्ठ महाविद्यालयों की प्राथमिकता के अनुसार पंजीयन करना होगा.





