अज्ञात वाहन की टक्कर में एक की मौत
करजगांव फाटा की घटना

तिवसा/दि.2- राजुरवाडी तिवसा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. सोमवार 1 जून को हुई इस दुर्घटना में मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पायी है.
जानकारी के मुताबिक राजुरवाडी तिवसा मार्ग के चौडाईकरण का काम पीछले दो साल से शुरु है. सोमवार 1 जून को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि, हादसे में अज्ञात व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपना वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गये. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तिवसा पुलिस और यातायात शाखा के जवान तत्काल घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का पंचनामा कर शव तिवसा के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है.