विधान परिषद के रण में 16 सीटों पर महायुति-मविआ में सीधा मुकाबला

क्या विद्रोह बिगाड देगा गणित?

* महायुति में अधिक बगावत
* डीसीएम शिंदे को भरोसा – बागी ले लेंगे नाम पीछे
नागपुर /दि.2- महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों के वास्ते आगामी 18 जून को होने जा रहे महत्वपूर्ण तथा प्रतिष्ठा के चुनाव हेतु नामांकन का चरण पूर्ण होने के साथ स्पष्ट हो गया कि, सत्तारुढ गठजोड के ही नेताओं ने बडे प्रमाण में विद्रोह का परचम उठाया है. अमरावती सहित लगभग सभी स्थानों पर विद्रोह देखा जा रहा है. वर्धा का अपवाद है. वहां भाजपा ने उद्योगपति अरुण लखानी को टिकट दी है.
* महायुति में सिरदर्द
महाविकास आघाडी की तुलना में सत्तारुढ महायुति में अधिक विद्रोह देखा गया है. रायगड में राष्ट्रवादी के अनिकेत तटकरे के खिलाफ अलिबाग के शिवसेना विधायक महेंद्र दलवी की कन्या जुई दलवी ने विद्रोह किया है. अपक्ष नामांकन भर दिया है. छत्रपति संभाजी नगर में बीजेपी के सुहास सिरसाट के खिलाफ शिवसेना के पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार के पुत्र समीर सत्तार ने फॉर्म भरा है. अमरावती में विप्लव बाजोरिया ने, यवतमाल में नितिन भूतडा ने, परभणी में राष्ट्रवादी के संग्राम जामकर ने नामांकन दाखिल कर महायुति में विद्रोह का झंडा उठाया है. नाशिक में नरेंद्र दराडे के खिलाफ बीजेपी गणेश गीते और गोकुल गीते मैदान में उतरे हैं. जिनसे समीकरण बिगडने के चान्सेस राजनीति के जानकार देख रहे हैं.
* मविआ में भी विद्रोह
महाविकास आघाडी में सीटों के बंटवारे के बावजूद परभणी-हिंगोली, सांगली-सातारा, भंडारा-गोंदिया, धाराशीव-बीड-लातूर में कांग्रेस, राष्ट्रवादी शरद पवार और शिवसेना उबाठा नेताओं ने बगावत का झंडा उठाया. अभी दो दिन बचे हैं. देखना होगा कि, कितने नामांकन पीछे लिए जाते हैं और कौनसे लीडर मैदान में डटे रहते हैं.

* विद्रोही पीछे हटेंगे – शिंदे
नामांकन पीछे लेने की अवधि 4 जून तक है. जिससे महायुति के सभी घटक दलों के नेता बैठकर चर्चा करेंगे. उचित हल खोजेंगे, यह दावा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया. शिंदे ने दावा किया कि, जिन नेताओं ने अंतर्गत नाराजी से एक-दूसरे के विरुद्ध नामांकन दाखिल किए है. उनसे बातचीत कर नामांकन पीछे ले लिए जाने का विश्वास डीसीएम शिंदे ने व्यक्त किया. वे ठाणे-पालघर निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी रवींद्र फाटक का आवेदन भरने स्वयं उपस्थित थे.
* सीट महायुति मविआ प्रमुख अपक्ष/बागी
जलगांव नंदकिशोर महाजन – भाजपा शरद तायडे – शिवसेना उबाठा रेश्मा काले, दीपक धांडे – शिवसेना शिंदे बागी
संभाजी नगर – जालना सुहास शिरसाट – भाजपा देवयानी डोनगांवकर – शिवसेना उबाठा समीर सत्तार – शिवसेना शिंदे बागी
धाराशीव-बीड-लातूर बसवराज पाटिल – भाजपा महेश देशमुख – कांग्रेस माधवराव जवलकर, कृष्णा आष्टीकर – शिवसेना उबाठा
अमरावती प्रवीण पोटे पाटिल-भाजपा हर्षजीत देशमुख – कांग्रेस विप्लव बाजोरिया – शिवसेना शिंदे बागी
नांदेड अमरनाथ राजुरकर – भाजपा रामदास पाटिल सुमठाणकर – कांग्रेस प्रवीण पाटिल चिखलीकर – राष्ट्रवादी बागी
भंडारा-गोंदिया अविनाश ब्राह्मणकर – भाजपा दिलीप बनसोड – कांग्रेस नरेश ईश्वरकर, प्रफुल्ल अग्रवाल – कांग्रेस बागी
अहिल्या नगर प्राजक्त तनपुरे – भाजपा करण ससाने – कांग्रेस
सोलापुर राजेंद्र राऊत भाजपा आदित्य फत्तेपुरकर – कांग्रेस वसंत नाना देशमुख – राष्ट्रवादी शरद पवार बागी, नागेश अक्कलकोटे – शिवसेना उबाठा बागी
वर्धा-चंद्रपुर अरुण लखानी – भाजपा शैलेश अग्रवाल – कांग्रेस
सांगली-सातारा धैर्यशील कदम – भाजपा बालासाहब पाटिल – राष्ट्रवादी संजय मेंढे, मयूर पाटिल – कांग्रेस बागी
ठाणे रवींद्र फाटक – शिवसेना अभिजीत पवार – राष्ट्रवादी
नाशिक नरेंद्र दराडे – शिवसेना — गोकुल गीते, गणेश गीते – निर्दलीय
परभणी-हिंगोली सईद खान – शिवसेना विवेक नावंदर – शिवसेना उबाठा विजय जामकर – राष्ट्रवादी बागी, संग्राम जामकर – जिप सदस्य बागी
यवतमाल दुष्यंत चतुर्वेदी – शिवसेना साहेबराव कांबले – कांग्रेस नितिन भूतडा – भाजपा बागी, साजिद बेग – राष्ट्रवादी बागी
पुणे विक्रम काकडे – राष्ट्रवादी, सुनील टिमरे – राष्ट्रवादी श्रीकांत पाटिल – राष्ट्रवादी शरद पवार, प्रदीप कंद – भाजपा बागी
कोंकण अनिकेत तटकरे – राष्ट्रवादी बाल माने – शिवसेना उबाठा जुई दलवी – शिवसेना बागी
नागपुर उपचुनाव डॉ. राजीव पोतदार – भाजपा अतुल मोंढे – कांग्रेस

Back to top button