मुंबई से लौटे 42 लोग मलेरिया पॉजिटीव
डेंग्यू के 34 व चिकनगुनिया के 13 मरीज मिले

तेजी से पांव पसार रही किटकजन्य बिमारियां
अमरावती/दि.2 – बारीश का मौसम शुरू होने से पहले ही अमरावती जिले में डेंग्यू, मलेरिया व चिकनगुनिया जैसी संक्रामक बिमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. जिला मलेरिया विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुंबई से अमरावती जिले में वापिस लौटे 42 लोगों में मलेरिया का संक्रमण पाया गया है. साथ ही विगत पांच माह के दौरान जिले में डेंग्यू के 34 व चिकनगुनिया 13 पॉजिटिव मरीज पाए गए है.
इस संदर्भ में दी गई जानकारी के मुताबिक मलेरिया संक्रमित पाए गए सभी 42 मरीज घुमंतू है जो मुंबई में नाली की साफसफाई सहीत अन्य स्वच्छता संबंधित कामों के लिए गए हुए थे. इस समय मुंबई में डेंग्यू व मलेरिया के मरिजों की संख्या में अच्छी-खासी वृध्दी हो रही है. जिसके चलते मुंबई से अमरावती जिले में वापिस लौटे लगभग 150 नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई. जिसमें से 42 लोगों की मलेरिया रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इस बात के मद्देनजर जिले के जिन स्थानों पर घुमंतू समुदाय के लोागों का रहना है उन क्षेत्रों में तत्काल सर्वेक्षण, औषध फवारणी, रक्त सैम्पल जांच जैसे प्रतिबंधात्मक उपाय किए जा रहे है.
* स्क्रब टाईपस का भी एक मरीज पाया गया
– जिले में जारी मौसम के दौरान स्क्रब टाईपस का भी एक संक्रमित मरीज पाया गया है. उक्त व्यक्ती वरूड तहसील से संबंधित रहने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई है. स्क्रब टाईपस की बिमारी झाड-झंकाड व घास-फुस वाले क्षेत्रों में रहनेवाले किटकों की वजह से फैलती है. जिसके चलते ऐसे स्थानों पर जाते समय नागरिकों से आवश्यक सावधानी व सतर्कता बरतने का आव्हान किया है.





