वडाली तालाब और उद्यान का सौंदर्यीकरण फिर हुआ आरंभ

शासन का निधि देने का आश्वासन

* मार्च 2027 तक पूर्ण होगा कार्य
अमरावती /दि.4-  उजाड हुए पर्यटनस्थलों को अपना पुराना वैभव दिलवाने का निर्णय शासन ने दिया है. आगामी जून में ठेकेदार को प्रलंबित निधि देने का आश्वासन शासन की ओर से दिया गया है. इस आश्वासन के बाद ठेकेदार ने काम फिर से शुरु कर दिया है.
पोहरा जंगल की गोद में बसे वडाली तालाब और उसके किनारे पर मनपा द्वारा उद्यान निर्मित किया गया है. विगत कुछ वर्षों पूर्व यह उद्यान और तालाब शहर का एक बडा पर्यटन स्थल माना जाता था. मनपा ने निजी तत्व पर ठेकेदार को चलाने के लिए दिया था, लेकिन योग्य नियोजन के अभाव में कालांतर में वह उजाड होता गया और उसकी अत्यंत दुरावस्था हो गई. मनपा द्वारा 2023 में तालाब और उद्यान के सौंदर्यीकरण का काम पुन: शुरु शुरु किया गया. जिसके लिए निविदा प्रक्रिया भी चलाई गई. वह आगामी 2 वर्ष में अर्थात अप्रैल 2025 तक पूर्ण करना था. अमृत-2 योजना से यह प्रकल्प मंजूर किया है. राज्य में इस योजना से मंजूर हुए 18 प्रकल्पों में से अमरावती शहर का वडाली तालाब और उद्यान एक है. जिसके लिए 19 करोड रुपए खर्च का ब्यौरा मंजूर किया गया. इनमें से राज्य व केंद्र शासन का प्रत्येकी 35 प्रतिशत व 30 प्रतिशत निधि मनपा की है. मनपा द्वारा दी गई निधि से ठेकेदार ने काम शुरु किया गया. ठेकेदार द्वारा तालाब का गाद निकालने के साथ ही उद्यान के सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत पेविंग ब्लॉक बैठाना, लघु रास्ते, लॉन तैयार करना, फव्वारे आदि के कार्य भी किए जाएंगे. जिसके बाद मात्र कामों को ब्रेक लग गया. शासन द्वारा निधि ही न दिए जाने के कारण आगामी सौंदर्यीकरण कार्य प्रलंबित है. शासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद ठेकेदार ने वडाली तालाब और उद्यान के सौंदर्यीकरण कार्य में गति लाई है. ऐतिहासिक उद्यान, ग्लो गार्डन, छोटे बच्चों के लिए प्ले जोन, कैफेटोरिया, पर्यटकों की सुविधा के लिए वॉशरुम व स्वच्छता गृह के कार्य प्रारंभ हो गए हैं.

* 13.30 करोड निधि देने का आश्वासन
शासन द्वारा निधि देने को आश्वासन दिया गया है. आगामी जून में प्रलंबित 13.30 करोड रुपए की 50% निधि तत्काल देने का आश्वासन मिला है. शासन के इस आश्वासन के बाद वडाली तालाब और उद्यान के सौंदर्यीकरण का कार्य पुन: प्रारंभ किया गया है तथा संपूर्ण कार्य मार्च 2027 तक पूर्ण किया जाएगा.
– प्रवीण दप्तरी, संचालक, पूजा कन्स्ट्रक्शन.

* गत वैभव प्राप्त करवाने का काम शुरु
वडाली तालाब और उद्यान यह प्रकृति रम्य सुंदर स्थान है. उसे गत वैभव प्राप्त करवाने के लिए सौंदर्यीकरण के काम शुरु किए गए है. बीते दिनों प्रलंबित पडे कार्यों को अब पुन: गति मिलेगी तथा शीघ्र ही पर्यटकों को पुन: एक सुंदर पर्यटनस्थल की सुविधा उपलब्ध करवाने मनपा कटिबद्ध है. ठेकेदार को काम की गति बढाने की सूचनाएं दी गई हैं.

Back to top button