जगन्नाथ पुरी भागवत कथा यात्रा की तैयारियां पूर्ण
सामग्री से भरे ट्रकों को अमरावती से किया रवाना

* साहू बाग में हुआ नियोजन सभा का आयोजन
अमरावती/दि.4– संत गजानन महाराज भागवत कथा आयोजन समिति द्वारा आयोजित जगन्नथ पुरी धाम यात्रा एवं भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर नियोजन सभा का आयोजन संत कर्मा माता सत्संग भवन, साहू बाग में किया गया. सभा में विधान परिषद सदस्य आमदार संजय खोडके तथा विधायक सुलभा खोडके की प्रमुख उपस्थिति रही. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री बालाजी मंदिर संस्थान एवं श्री गौडबाबा मंदिर देवस्थान मित्र परिवार का विशेष सहयोग रहा. सभा में जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. समिति के मुख्य आयोजक एवं श्री बालाजी मंदिर संस्थान के अध्यक्ष महेश साहू कूडीवाले ने कहा कि, यह यात्रा केवल आयोजन समिति की नहीं, बल्कि सभी श्रद्धालुओं की सामूहिक जिम्मेदारी है.
* जगन्नाथ पुरी धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था
श्रद्धालुओं को सलाह दी गई कि, वे कम सामान लेकर यात्रा करें, समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि, जिन श्रद्धालुओं ने समिति के माध्यम से टिकट बनवाए हैं, उनके ठहरने की व्यवस्था जगन्नाथ पुरी की धर्मशाला में की गई है, सामाजिक कार्यकर्ता अजेश बिजोरे, आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष, पंकज साहू, गौडबाबा देवस्थान के सर्वेसर्वा सुरेश गुप्ता (मुन्ना भैया), समिति के सचिव देवेंद्र साहू (देवा भैया) तथा सतीश मेटांगे ने भी अपने विचार व्यक्त किये.
* पूजन कर 2 ट्रक किये रवाना
कार्यक्रम का संचालन सूरज बसेरिया ने किया. सभा के पश्चात सौ. पारुल साहू एवं महेश साहू के हस्ते पंडित धनंजय पांडे द्वारा विधिवत पूजन एवं मंत्रोच्चार के साथ भागवत कथा में उपयोग होनेन वाली सामग्री से भरे ट्रक क्रमांक एम-40/यूटी-8335 तथा एमएच-27/8284 को जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना किया गया. इस अवसर पर मयूर सावालाखे, राजकुमार बिजोरे, सुशील साहू, राहुल गुप्ता (गुल्लू भैया), संजय किशनलाल साहू (सलोनी कैटर्स), प्रवीण साहू, शंकर साहू, करण साहू, दीपक तेलवाले, सुनील बब्बा, लक्की गुप्ता, निकेश खुरखुरिया, सुमित मातोले, बंडू निंभोरकर, वडे भाउ, शुभम साहू, सिद्धेश साहू, तुषार साहू, आशीष साहू, ऋषि बिजौरे, नवनीत साहू सहित बडी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित थे.
* खोडके दंपत्ति ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर विधायक सुलभाताई खोडके का महिला श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. अपने संबोधन में उन्होंने महिलाओं से यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने तथा धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आवाहन किया. वहीं विधायक संजय खोडके ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी.





