नीलेश विश्वकर्मा के पास 22 करोड की संपत्ति

3.78 करोड का कर्ज, अपराधिक मामले भी दर्ज

अमरावती/दि.3 – विधान परिषद की सीट हेतु अमरावती स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी अखाडे में रहनेवाले सभी प्रत्याशियों द्बारा अपने नामांकन के साथ प्रस्तुत किए गये शपथ पत्र में अपनी चल-अचल संपत्ति के ब्यौरे सहित खुद के खिलाफ दर्ज रहनेवाले व न्याय प्रविष्ट रहनेवाले मुकदमों की भी जानकारी दी गई है. जिसके मुताबिक वंचित बहुजन आघाडी के प्रत्याशी डॉ. नीलेश विश्वकर्मा के पास 22 करोड रूपयों की चल-अचल संपत्ति रहने की जानकारी सामने आयी है. साथ ही उन पर 3.75 करोड रूपयों का कर्ज रहने एवं सार्वजनिक मामलों को लेकर किए गये आंदोलनों व राजनीतिक कार्यक्रमों के चलते उनके खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज व न्याय प्रविष्ट रहने की जानकारी भी सामने आयी है.
विधान परिषद के लिए अपनी दावेदारी पेश करनेवाले वंचित बहुजन आघाडी के प्रत्याशी डॉ. नीलेश विश्वकर्मा द्बारा दिए गये ब्यौरे के मुताबिक उनके पास 18 करोड 44 लाख 54 हजार 833 रूपए की चल व अचल संपत्ति है. वहीं उनकी पत्नी एवं चांदुर रेलवे नगर परिषद की नगराध्यक्ष डॉ. प्रियंका विश्वकर्मा के नाम पर 3 करोड 35 लाख 6 हजार 973 रूपयों की संपत्ति रहने की जानकारी दी गई है. इस तरह से विश्वकर्मा दंपत्ति के पास कुल 21 करोड 19 लाख की संपत्ति रहने का ब्यौरा प्रतिज्ञापत्र में दिया गया. साथ ही बताया गया है कि नीलेश विश्वकर्मा के नाम पर 2 करोड रूपए एवं उनकी पत्नी प्रियंका विश्वकर्मा के नाम पर 1.75 करोड रूपए ऐसे कुल 3.75 करोड रूपए का कर्ज भी है. इसके अलावा यह भी बताया गया है कि नीलेश विश्वकर्मा के खिलाफ राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों को लेकर दिए गये आंदोलनों एवं राजनीतिक कार्यक्रमों के संदर्भ में अपराधिक मामले दर्ज है. जो इस समय न्याय प्रविष्ट है.

Back to top button