श्री समर्थ रामगीर महाराज मठ के मठाधीश पूज्य रामचरणगिरी उर्फ प्रसन्नगिरी महाराज ब्रह्मलीन

अंजनगांव बारी/दि.3 – श्री समर्थ रामगीर महाराज मठ, अंजनगांव बारी के पूजनीय मठाधीश परमपूज्य श्री रामचरणगिरी उर्फ प्रसन्नगिरी गुरु कैलासगिरी महाराज गोसावी का आज बुधवार, 3 जून को सुबह 3.55 बजे 67 वर्ष की आयु में ब्रह्मलीन हो गया. उनके निधन से मठ परिसर सहित समूचे भक्त परिवार में शोक की लहर फैल गई है.
पूज्य महाराज ने अपने आध्यात्मिक मार्गदर्शन, प्रवचनों एवं समाजसेवा के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं के जीवन को दिशा प्रदान की. उनके ब्रह्मलीन होने से श्री समर्थ रामगीर महाराज मठ और संपूर्ण भक्त समुदाय को अपूरणीय क्षति हुई है. श्रद्धालुओं ने इसे धर्म, अध्यात्म और समाज के लिए एक बड़ी क्षति बताया है. महाराज के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन आज सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री समर्थ रामगीर महाराज मठ, अंजनगांव बारी में श्रद्धालुओं के लिए रखे गए. इसके पश्चात दोपहर 12 बजे मठ से अंतिम यात्रा निकाली गई.
अंतिम संस्कार आज दोपहर 4 बजे श्री समर्थ रामगीर महाराज मठ परिसर में संपन्न हुआ. पूज्य महाराज को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों के उपस्थित रहे. पूज्य रामचरणगिरी उर्फ प्रसन्नगिरी महाराज के निधन पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और भक्तों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.

Back to top button