अमरावती शहर में अवैध रूप से संचालित स्कूलों की सूची जारी

अमरावती /दि.4- राज्यभर में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और अभिभावकों का रुझान भी ऐसे स्कूलों की ओर अधिक दिखाई दे रहा है. हालांकि, जांच के दौरान यह सामने आया है कि कुछ स्कूल बिना आवश्यक अनुमति और मान्यता के संचालित किए जा रहे हैं. इसी के मद्देनज़र अमरावती महानगरपालिका के शिक्षा विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों की जांच की गई. जांच में कुछ स्कूल बिना वैध अनुमति और मान्यता के संचालित होते पाए गए.
शिक्षा विभाग ने जिन स्कूलों को अनधिकृत घोषित किया है, उनमें वलगांव रोड स्थित फाल्कन इंग्लिश स्कूल, पुंडलिक बाबा नगर स्थित विजार्ड इंग्लिश स्कूल तथा जमीन कॉलोनी स्थित गोल्डन स्टार इंग्लिश स्कूल शामिल हैं. मनपा शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को चेतावनी दी है कि यदि वे इन स्कूलों में अपने बच्चों का प्रवेश कराते हैं, तो भविष्य में होने वाले किसी भी शैक्षणिक नुकसान के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे. विभाग ने यह भी अपील की है कि किसी भी स्कूल में प्रवेश लेने से पहले अभिभावक स्कूल की मान्यता, आवश्यक दस्तावेजों और अन्य संबंधित जानकारी की पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें, उसके बाद ही प्रवेश संबंधी निर्णय लें.

Back to top button