मनी लाँड्रींग में सनी होलानी गिरफ्तार

बैंकों के करंट अकाउंट का इस्तेमाल

* क्रिकेट सट्टे के पैसे हवाला से खातों में
* वर्धा में लगातार हो रहे सनसनीखेज खुलासे
वर्धा /दि.4- वर्धा में चालू खातों के दुरुपयोग और भयंकर आर्थिक गडबडियों के रैकेट में पुलिस ने अब सनी होलानी को दबोचा है. उसे नागपुर के अजनी से गिरफ्तार किया गया. वर्धा लाकर कोर्ट में प्रस्तुत करने पर न्यायाधीश ने तीन दिनों की कस्टडी की पुलिस की प्रार्थना स्वीकार कर ली. इस बीच वर्धा और नागपुर में जोरदार चर्चा सुनने मिल रही है. जिसके अनुसार कई चालू खातों का उपयोग क्रिकेट सट्टे के पैसे का व्यवहार करने में किया गया है. हवाला से खातों में पैसे भेजे गए और इधर-उधर किए गए. पुलिस गिरोह के कर्ताधर्ताओं तक पहुंचने का और संपूर्ण जांच का प्रयत्न कर रही है.
पुलिस ने बताया कि, सनी होलानी को अजनी के फ्लैट से ऐसे पकडा गया कि, उसका मोबाइल का आईपी एड्रेस का पुलिस ने पता लगाया और उस आधार पर दबोचा गया. प्राथमिक जांच में यह भी आशंका है कि, बहुत बडे प्रमाण पर आर्थिक व्यवहार इस टोली द्वारा किए गए. कुछ नाम सामने आए है. उनमें अंकुर जैन, दीपेश सेवलानी, दीपेश पंजवानी और अन्य नाम बताए जा रहे हैं. पुलिस का दावा है कि, होलानी ने चालू खाते उपरोक्त आरोपियों जैन, सेवलानी और पंजवानी को उपलब्ध करवाने की बात स्वीकार की है. पुलिस उसके फ्लैट की तलाशी लेनेवाली है.
पुलिस का शक है कि, सेवलानी और पंजवानी पिछले चार-पांच वर्षों से अवैध आर्थिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं. सेवलानी गोवा से बेटिंग नेटवर्क संचालित किए जाने का भी आरोप है. जबकि पंजवानी वर्धा में रहते हुए क्रिकेट जुए को चला रहा था. क्रिकेट सट्टे के पैसे को इधर-उधर करने के लिए चालू खातों का दुरुपयोग किया गया. दर्जनों खातों में पैसे डाले गए और हवाला के जरिए भी व्यवहार हुए. पुलिस सभी नामों के इस व्यवहार में लिप्तता की जांच और पुष्टि मिलती है. सभी आर्थिक व्यवहार की छानबीन कडाई से की जा रही है.

Back to top button