सेवाग्राम स्टेशन के काम के कारण अमरावती-अजनी एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनें रद्द

अमरावती /दि.5– मध्यरेल्वे के नागपुर विभाग के नागपुर-सेवाग्राम सेक्शन में तीसरी और चौथी रेल लाईन निर्माण कार्य के तहत सेवाग्राम स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली बैठाना तथा यार्ड रीमॉडेलिंग का काम शुरु किया गया है. इस काम के लिए विशेष ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक लिया जाने वाला है. इस कारण कुछ ट्रेन रद्द की गई है.
मध्यरेल्वे प्रशासन द्वारा यात्रियों को सफर शुरु करने के पूर्व संबंधित ट्रेनों की जानकारी लेने का आवाहन किया गया है. इस बदलाव के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा को लेकर रेल्वे प्रशासन ने खेद व्यक्त किया है. सेवाग्राम स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग व यार्ड रीमॉडेलिंग काम के लिए 6 जून को अमरावती-अजनी एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनें रद्द की गई है.
* कल रद्द की गई ट्रेन
– ट्रेन नंबर 61109 वर्धा-नागपुर मेमू रद्द
– ट्रेन नंबर 61110 नागपुर-वर्धा मेमू रद्द
– ट्रेन नंबर 12219 अमरावती-अजनी एक्सप्रेस रद्द
– ट्रेन नंबर 12120 अजनी-अमरावती एक्सप्रेस रद्द





